पति-पत्नि किसान, तो नहीं मिलेगी किसान सम्मान निधि, एक लेगा

Newswrap हिन्दुस्तान, हापुड़
Follow us on Google News
share

2300 किसान दंपति को नहीं मिली किसान सम्मान निधि : हिन्दुस्तान खास::: - अब पति और पत्नी में से एक को मिलेगी प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि - ऑनलाइन जाक

पति-पत्नि किसान, तो नहीं मिलेगी किसान सम्मान निधि, एक लेगा

हापुड़, मुलित त्यागी केंद्र सरकार से मिलने वाली प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की किश्त भी आपको तब मिलेगी अगर आप पति पत्नी किसान है और एक को दिलाना चाहते हैं। इसके अलावा किसानों को किसान आईडी बनी होना भी अनिवार्य है। जिसका नतीजा हापुड़ जिले के किसानों के सामने आ चुका है। जिले में 9 हजार किसानों की सम्मान निधि रोक दी गई है। कृषि विभाग ने किसानों से तत्काल किसान आईडी बनवाए जाने के साथ साथ अपना और पत्नी वाला ऑप्सन भरने की अपील की है।

यूपी सरकार का नया नियम

यूपी सरकार ने फार्मर आईडी को अनिवार्य रुप से लागू कर दिया है। जिसमें किसान का आधार नंबर, खेत का रकबा और खसरा नंबर की डिटेल भरी जाएगी। वहीं अब केंद्र सरकार ने एख नया नियम लागू कर दिया है। एक घर में अगर पति तथा पत्नी दोनों किसान हैं तो केवल एक को ही सम्मान निधि मिल सकती है। जिसके लिए किसानों को ऑन लाइन जाकर डिटेल भरनी होगी। अगर दोनों सहमत है तो उसके खाते में ही सम्मान निधि जाएगी। यानि कि पति तथा पत्नी को यह तय करना है कि सरकार से मिलने वाली प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि कौन लेना चाहेगा।

Voice of UP

2019 के बाद बने किसान नहीं माने जाएंगे

जिले में 9 हजार किसानों की सम्मान निधि रोकद गई है। जिसमें हजारों किसान वे जिनकी पति और पत्नी की सम्मान निधि आ रही थी। इसके अलावा जो 2019 के बाद नए किसान बने हैं उनको सम्मान निधि नहीं दी जाएगी। जबकि 2019 के बाद विरासत मिलने वाले किसानों को ही सम्मान निधि मिलनी है।

फार्मर आईडी भी जरुरी

सारी प्रक्रिया पूरी होने के बाद एक किसान नंबर जारी होगा। इस नंबर के जरिये किसान से सबंधित पूरा विवरण देखा जा सकता है। रजिस्‍ट्रेशन पूरा होने पर किसान का आईडी कार्ड बनाया जाएगा। लेकिन उसके बाद भी जिले में कुछ किसान अपनी आईडी नहीं बनवा रहे हैं।

तब मिलेगी किसान सम्मान निधि

जन सेवा केंद्र पर जाकर किसान

1- सबसे पहले किसान आईडी बनवाए

2-किसान पीएम पोर्टल पर दिए गए विकल्प अपडेट ऑफ मिसिंग को अपडेट करें

3-पीएम किसान की बॉयोमैट्रीक ई-केवाईसी अथवा फैशियल ई केवाईसी कराए।

4-विरासत वाले किसान अपना आप्सन भरें

5-पति-पत्नी में से एक सहमति के लिए ऑनलाइन भरें

फार्मर रजिस्ट्री के लाभ:

फसली ऋण--किसानों को आसानी से फसली ऋण मिल सकेगा।

फसली बीमा--बीमा प्राप्त करने की प्रक्रिया सरल होगी।

आपदा राहत--आपदा के समय त्वरित राहत प्राप्त होगी।

परामर्श--कृषि संबंधी परामर्श सुविधाएं आसानी से उपलब्ध होंगी।

हापुड़ जिला----किसान 1 लाख 31 हजार

फार्मर आईडी---1 लाख 1 हजार

::: अगर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ लेना है तो जन सेवा केंद्र पर पहुंच कर अपना वैरिफिकेशन करा लें। अगर आयकर विभाग, पति-पत्नी, फार्मर आईडी वाले ऑप्शन पर रुकी है तो उसको ठीक कराए। क्योंकि बिना फार्मर आईडी, दोनों पति-पत्नी तथा आयकर देने वाले को किसान सम्मान निधि नहीं मिल पाएगी।

योगेंद्र सिंह कृषि उपनिदेशक

जिनकी रोक दी सम्मान निधि::::

1. पति पत्नी - 2312

2. वारिस मेंबरो का सत्यापन - 4516

3. म्यूटेशन अन्य कारण- 1220

सामान्य प्रश्न

किसान सम्मान निधि रोकने का कारण क्या है?
किसान सम्मान निधि रोकने का कारण यह है कि पति-पत्नी में से केवल एक को ही निधि मिल सकती है और किसानों को किसान आईडी बनवानी अनिवार्य है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।