ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश हापुड़कड़कड़ाती ठंड ने तीन लोगों की जान ली

कड़कड़ाती ठंड ने तीन लोगों की जान ली

शुक्रवार की सुबह कोहरे की चादर ने पूरे जनपद को ढक रखा था जबकि शीतलाहर ने लोगों को कंपकंपाने पर मजबूर कर...

कड़कड़ाती ठंड ने तीन लोगों की जान ली
हिन्दुस्तान टीम,हापुड़Sat, 06 Jan 2018 12:49 AM
ऐप पर पढ़ें

शुक्रवार की सुबह कोहरे की चादर ने पूरे जनपद को ढक रखा था जबकि शीतलाहर ने लोगों को कंपकंपाने पर मजबूर कर दिया। दोपहर के समय निकली धूप बेअसर रही जिसके चलते धूप में लोग अलाव का सहारा लेते रहे। वहीं ज्यादा सर्दी होने से गढ़ तहसील क्षेत्र में शहर समेत दो गांवों में तीन की मौत हो गई है।

गुरुवार की रात को भी कोहरा प्रतिदिन की तरह आ गया जिसने हाईवे 24 तथा हाईवे 235 पर अपना असर दिखाया। कई स्थानों पर ज्यादा कोहरा होने के कारण वाहन टकराए, हालांकि कोई बड़ी घटना नहीं हुई। गांव उपैड़ा के पास एक ट्रक फ्लाईओवर की दीवार पर चढ़ गया

जिससे उसकी टाईरो़ड टूट गई और वह पलटने से बाल बाल बच गया। कोहरे का असर पूरी रात रहा जबकि सुबह 9 बजे तक भी कोहरे ने अपना रुप दिखाया। 9 बजे के बाद 6 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चली शीत लहर ने कोहरे को हटा दिया लेकिन ठंड में बढ़ोतरी कर दी। जिसके चलते दोपहर 2 बजे निकली धूप में भी लोगों को राहत नहीं मिल पाई। धूप में भी लोगों को अलाव का सहारा लेना पड़ा।

मौसम वैज्ञानियों के अनुसार अभी दो-चार दिन बर्फीली हवाएं चलेंगी जबकि कोहरे का भी प्रकोप रहेगा। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 6 डिग्री दर्ज किया गया है।गढ़मुक्तेश्वर। हमारे संवाददाता नई साल में शीत के साथ कड़ाके ठंड लगातार जारी रहने से वृद्धजनों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है।

वृद्ध ठंड के प्रकोप को नहीं झेल पा रहे हैं। पहाड़ में बर्फबारी के साथ मैदानी क्षेत्र में बरसाती कोहरे व शीत के साथ ठंड ने अपना पूरा असर दिखाया हुआ है। ठंड भी ऐसी की हाड़ कंपकंपाने की वजह से काम भी प्रभावित हो रहा है। वहीं, बच्चे को तेज ठंड से बचाए रखना कड़ा काम है।

वहीं, वृद्ध जनों को ज्यादा परेशानी उठानी पड़ रही है। रिफयूजी कॉलोनी निवासी पीआर त्यागी की पत्नी वृद्ध महिला को ठंड में अचानक दर्द हुआ तो मेरठ अस्पताल में भर्ती कराया गया, राहत मिली ही थी कि दोबारा अस्पताल में अटैक हो गया और उपचार दौरान महिला की मौत हो गई।

कृष्णा वाली मंढैया तथा लठीरा मंढैया में भी दो वृद्ध महिला ठंड नहीं झेल पाई और मौत हो गई। क्या कहते है चिकित्सक-डॉ. देशबन्धु चौहान का कहना है कि ठंड में रक्त गाड़ा हो जाता है तो धमनियां काम नही कर पाती है। बुर्जुर्गों को ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़ों के साथ एहतियाद बरते तथा तेज ठंड के समय कोहरे में बाहर न निकलें।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें