
3 किलोमीटर कदमताल कर घाट तक पहुंचे श्रद्धालु
संक्षेप: Hapur News - - जाम के कारण मेला मार्ग के मुख्य रास्ते से ही पैदल चलना शुरु किया रु किया फोटो 204 गढ़मुक्तेश्वर, संवाददाता। कार्तिक पूर्णिमा पर्व पर गढ़ गंगा तट पर
गढ़मुक्तेश्वर। कार्तिक पूर्णिमा पर्व पर गढ़ गंगा तट पर उमड़े लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ ने पूरा क्षेत्र भक्तिमय बना दिया, लेकिन इस आस्था के सैलाब के बीच मंगलवार शाम से जाम की स्थिति ने लोगों को भारी परेशानी में डाल दिया। श्रद्धालुओं को गंगा स्नान के लिए घाट तक पहुंचने में तीन किलोमीटर तक पैदल चलना पड़ा। महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग श्रद्धा से भरे मन से जाम में फंसी गाडिय़ों को छोडकऱ गंगा तट की ओर कदमताल करते नजर आए। मंगलवार शाम से ही मेला मार्ग पर वाहनों का दबाव बढऩे लगा था। श्रद्धालुओं के जत्थे जब गढ़ चौपला और ब्रजघाट मार्ग से आगे बढ़े, तो वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

पुलिस द्वारा रूट डायवर्जन और पार्किंग की व्यवस्था करने के बावजूद श्रद्धालुओं की अपार भीड़ ने सडक़ों को भर दिया। कई जगह दोपहिया वाहन चालकों को भी गाडिय़ां छोडकऱ पैदल चलना पड़ा। खादर क्षेत्र में बने घाटों तक पहुंचने के लिए महिलाएं अपने बच्चों को गोद में लेकर रेतीले मार्गों से गुजरीं। कई श्रद्धालु सुबह होते-होते ही घाटों पर पहुंचे और मां गंगा के जयकारों के साथ स्नान किया। भीड़ देखकर पुलिस प्रशासन ने अतिरिक्त फोर्स तैनात की और स्नान क्षेत्र की निगरानी के लिए ड्रोन कैमरे भी लगाए गए। श्रद्धालुओं ने कहा कि कठिनाइयों के बावजूद गंगा मैया के दर्शन और स्नान का जो सुख मिला, वह सारी परेशानियों को भुला देता है। गंगा तट पर भक्ति, भजन और दीपों की रौशनी ने माहौल को आध्यात्मिक बना दिया। गंगा की गोद में डुबकी लगाने के बाद श्रद्धालुओं ने मोक्ष और शांति की कामना की।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




