
बोले हापुड़:::::गढ़मुक्तेश्वर रुट पर श्रद्धालुओं की भीड़, बसों को संख्या बढ़ाने की जरूरत
संक्षेप: Hapur News - -----बोले हापुड़ रोजाना लाखों की संख्या में पहुंच रहे श्रद्धालु -हापुड़ डिपो की कुल 130 बसें, इनमें 40 बसों को गढ़ रुट पर चलाकर बेहतर
हापुड़। कार्तिक पूर्णिमा मेले के चलते गढ़मुक्तेश्वर रुट पर श्रद्धालुओं की संख्या तेजी से बढ़ गई है। ऐसे में बसों की संख्या कम पड़ रही है। अतिरिक्त बसों का संचालन होने के बाद भी श्रद्धालुओं को बसों में सफर करने के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। श्रद्धालु बसों की संख्या बढ़वाने की मांग उठा रहे हैं, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। रोडवेज के अधिकारियों को इस तरफ अतिशीघ्र ध्यान देते हुए बसों की संख्या में वृद्धि करनी चाहिए ताकि श्रद्धालुओं को डग्गामार वाहनों में सफर नहीं करना पड़े। बसों में संख्या में तुरंत वृद्धि होने से आज पूर्णिमा के दिन श्रद्धालुओं को राहत मिल सकती है।

कार्तिक पूर्णिमा मेला शुरू हो गया है। ऐसे में यहां रोजाना लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। यहां रोडवेज के स्थानीय हापुड़ डिपो द्वारा विभिन्न रुटों पर 130 बसें संचालित हैं। इनमें से डिपो के अधिकारियों ने 50 बसें गढ़ रुट पर संचालित करने के दावे किए हैं, लेकिन लाखों श्रद्धालुओं की संख्या के चलते बसें कम पड़ रही हैं। गढ़ रुट पर बसों की कमी साफ दिखाई दे रही है। श्रद्धालुओं को रोजाना इंतजार के बाद गढ़ रुट पर रोडवेज बसें मिल रही हैं। जिस कारण श्रद्धालु काफी परेशान हैं और उनकी मांग है कि तुरंत ही रोडवेज के अधिकारियों को गढ़ रुट पर बसों की संख्या बढ़ानी चाहिए ताकि उन्हें बसों की कमी के कारण परेशान नहीं होना पड़े। आपके प्रिय समाचार पत्र हिन्दुस्तान से बातचीत में श्रद्धालुओं ने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा मेला चल रहा है। ऐसे में बसों में सफर कर गढ़मुक्तेश्वर जाने वाले श्रद्धालुओं को दिक्कतें झेलनी पड़ती हैं क्योंकि मेले में रोजाना लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। डिपो के अधिकारियों द्वारा जो अतिरिक्त बसें चलाई गई हैं वह काफी कम दिखाई दे रही हैं। 50 बसें डिपो के अधिकारियों ने दिल्ली, मोदीनगर से वाया हापुड़ होते हुए संचालित करने के दावे किए हैं, लेकिन हापुड़ से ही रोजाना गढ़मुक्तेश्वर जाने वाले हजारों श्रद्धालु हैं। आज पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं की संख्या और बढ़ जायेगी। बसों की वर्तमान में कमी चल रही है। श्रद्धालु डग्गामार वाहनों में सफर करने के लिए मजबूर हो रहे हैं। गढ़ रुट पर अतिशीघ्र रोडवेज बसों की संख्या में वृद्धि की जरूरत है ताकि मेले में जाने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी नहीं हो सके। -श्रद्धालुओं के लिए 50 रोडवेज बसें पड़ रही कम हापुड़। गढ़मुक्तेश्वर कार्तिक पूर्णिमा मेले में जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए रोडवेज का स्थानीय हापुड़ डिपो 50 अतिरिक्त बसें चलाई जा रही हैं, लेकिन ये बसें श्रद्धालुओं के लिए कम हैं क्योंकि मेले में दूर दराज से लाखों श्रद्धालु रोज पहुंच रहे हैं। कार्तिक पूर्णिमा मेले में रोज लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। जिसे ध्यान में रखते हुए हापुड़ डिपो के अधिकाारियों ने बसों की संख्या बढ़ा दी हैं। रोडवेज के स्थानीय हापुड़ डिपो के अधिकारियों ने हापुड़ शहर एवं आसपास के श्रद्धालुओं की परेशानी को देखते हुए अतिरिक्त 50 बसें चलाई हैं। 50 बसें हापुड़ डिपो गढ़मुक्तेश्वर मेले में जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए कम हैं। इसमें 30 बसें दिल्ली से वाया हापुड़ होते हुए गढ़मुक्तेश्वर तक के लिए चल रही हैं। जबकि 20 बसें मोदीनगर से वाया हापुड़ होते हुए गढ़मुक्तेश्वर तक जा रही हैं। आज मेले में लाखों की संख्या में और भीड़ बढ़ने की उम्मीद है। ऐसे में यात्रियों को ज्यादा दिक्कतें हो सकती हैं। इसलिए तुरंत रोडवेज के अधिकारियों को 20 से अधिक और बसें गढ़मुक्तेश्वर रुट पर संचालित करनी चाहिए ताकि श्रद्धालुओं को परेशानी नहीं हो सके। -चालक परिचालकों की छुट्टियों पर रोक लगाई हापुड़। हापुड़ डिपो के अधिकारियों ने बेहतर बस संचालन को ध्यान में रखते हुए सभी चालक-परिचालकों की छुट्टियों पर भी रोक लगा दी है। बिना सूचना दिये गैरहाजिर रहने पर चालक परिचालकों को कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई है। एआरएम ने सभी चालक परिचालकों को निर्देशित किया है। -आज पूर्णिमा के दिन श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी हापुड़। आज बुधवार को पूर्णिमा है और मुख्य स्नान है। जिसे ध्यान में रखते हुए लाखों श्रद्धालुओं की संख्या और बढ़ेगी। अगर रोडवेज के अधिकारियों ने श्रद्धालुओं की सेवा के लिए बसें नहीं बढ़ाई तो श्रद्धालुओं को परेशानी होना तय है। बसें बढ़कर श्रद्धालुओं को राहत मिलनी चाहिए। -लापरवाही करने वाले चालक परिचालकों पर गाज गिरेगी हापुड़। कार्तिक पूर्णिमा मेला शुरू होने से पहले रोडवेज के स्थानीय हापुड़ डिपो के अधिकारियों ने चालक परिचालकों को निर्देशित किया था कि वह लापरवाही नहीं बरतें। अन्यथा उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होगी। मेला संपन्न होने के बाद मेले के दौरान ड्यूटी के प्रति लापरवाही बरतने वाले चालक परिचालकों की लिस्ट बनेगी और फिर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी। -----बोले श्रद्धालु कार्तिक पूर्णिमा मेला चल रहा है। रोजाना लाखों श्रद्धालु मेले में जा रहे हैं। बसों की गढ़ रुट पर कमी चल रही है। रोडवेज के अधिकारियों को इस तरफ ध्यान देते हुए बसों की संख्या में वृद्धि करनी चाहिए। -प्रियंका शर्मा, स्थानीय निवासी कार्तिक पूर्णिमा मेले में रोडवेज के अधिकारियों ने अधिक से अधिक बसें गढ़ रुट पर संचालित करने के दावे किए थे, लेकिन तमाम दावे गलत साबित हो रहे हैं। बसों की गढ़ रुट पर कमी बरकरार है। -बरखा गौड़, स्थानीय निवासी आज पूर्णिमा के दिन भी लाखों की संख्या में श्रद्धालु मेले में पहुंचेंगे। गढ़ रुट पर श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ेगी। इसे ध्यान में रखते हुए रोडवेज के अधिकारियों को बसों की संख्या में तुरंत वृद्धि करनी चाहिए। -कुसुम देवी, स्थानीय निवासी गढ़मुक्तेश्वर कार्तिक पूर्णिमा मेले का विशेष महत्व है। इसमें लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। बसों से मेले में जाने वाले श्रद्धालुओं को दिक्कतें हो रही हैं। उन्हें बसों की कमी झेलनी पड़ रही हैं। -कैलाश प्रकाश, स्थानीय निवासी कार्तिक पूर्णिमा मेले में जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए रोडवेज ने अतिरिक्त बसें तो चलाई हैं, लेकिन बसें कम चल रही हैं। बसों की संख्या बढ़ाई जानी चाहिए। इस तरफ रोडवेज के अधिकारियों को आज ध्यान देते हुए तुरंत बसें बढ़ानी चाहिए। -कार्तिक गौड़, स्थानीय निवासी मेले में रोजाना श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ रही है। आज पूर्णिमा के दिन श्रद्धालुओं की संख्या दोगुनी हो जायेगी। रोडवेज के अधिकारियों को तुरंत बसें रुटों पर बढ़ानी चाहिए ताकि श्रद्धालुओं को परेशानी नहीं हो सके। -दुर्गेश शास्त्री, स्थानीय निवासी ---शिकायतें 1-गढ़मुक्तेश्वर में कार्तिक पूर्णिमा मेला चल रहा है। श्रद्धालुओं की संख्या के हिसाब से अतिरिक्त बसें नहीं बढ़ाई। 2-कार्तिक पूर्णिमा मेले में जाने वाले श्रद्धालुओं की परेशानी को देखते हुए तुरंत बसें बढ़ाई जानी चाहिए। 3-गढ़ रुट पर बसों की कमी के चलते श्रद्धालुओं को डग्गामार वाहनों में सफर करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। 4-गढ़ रुट पर श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ रही है, लेकिन बसों की संख्या नहीं बढ़ाई जा रही हैं। ---सुझाव 1-गढ़मुक्तेश्वर कार्तिक पूर्णिमा मेले में जाने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर बस सेवा उपलब्ध होनी चाहिए। 2-रोडवेज के स्थानीय हापुड़ डिपो के अधिकारियों ने गढ़ रुट पर 40 अतिरिक्त बसें चलाई हैं, जो कम पड़ रही है। बसों की संख्या अतिरिक्त बढ़ाई जाए। 3-आज कार्तिक पूर्णिमा मेला का मुख्य स्नान है। ऐसे में मेले में लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचेंगे। बसों की संख्या गढ़ रुट पर बढ़नी चाहिए। 4-गढ़मुक्तेश्वर रुट पर बसों की कमी के चलते श्रद्धालु परेेशान हैं। बसों की संख्या तुरंत बढ़े ताकि उन्हें डग्गामार वाहनों में सफर नहीं करना पड़े। -एआरएम का कथन गढ़मुक्तेश्वर कार्तिक पूर्णिमा मेले में जाने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर बस सेवा उपलब्ध कराई जा रही है। गढ़ रुट पर अतिरिक्त बसें चलाई गई हैं। दिल्ली, मोदीनगर से चलने वाली बसें वाया हापुड़ होते हुए गढ़मुक्तेश्वर तक जा रही हैं। जैसे जैसे रुट पर श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ रही हैं। बसों की संख्या भी बढ़ाई जा रही हैं। श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए बसों की संख्या बढ़ा दी जाएंगी। -रणजीत सिंह, एआरएम हापुड़ डिपो

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




