Hindi NewsUttar-pradesh NewsHapur NewsKartik Purnima Celebrations Grand Ganga Aarti and Rituals by Indian Astrology Society
गंगा मेले में भारतीय ज्योतिष कर्मकांड महासभा ने किया श्री सत्यनारायण कथा व गंगा आरती

गंगा मेले में भारतीय ज्योतिष कर्मकांड महासभा ने किया श्री सत्यनारायण कथा व गंगा आरती

संक्षेप: Hapur News - गंगा मेले में भारतीय ज्योतिष कर्मकांड महासभा ने किया श्री सत्यनारायण कथा व गंगा आरती

Thu, 6 Nov 2025 06:06 PMNewswrap हिन्दुस्तान, हापुड़
share Share
Follow Us on

कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर भारतीय ज्योतिष कर्मकांड महासभा के विद्वानों ने गढ़ गंगा मेले में माँ गंगा की भव्य आरती में भाग लिया। इसी क्रम में हापुड़ स्थित महासभा के प्रधान कार्यालय परिसर में भगवान श्री सत्यनारायण की विधिवत पूजा-अर्चना एवं कथा का आयोजन किया गया। मुख्य यजमान के रूप में महासभा के अध्यक्ष पंडित केसी पाण्डेय काशीवाले एवं महामंत्री अनिशा सोनी पाण्डेय द्वारा श्रद्धाभाव के साथ पूजा संपन्न कराया गया। पूजन कार्यक्रम पंडित मित्र प्रसाद काफ्ले एवं अमर प्रकाश पांडे के आचार्यत्व में संपन्न हुआ। गंगा आरती के उपरांत श्रद्धालुओं को संदेश देते हुए अध्यक्ष पंडित केसी पांडे काशीवाले ने कहा कि कार्तिक मास में गंगा स्नान का विशेष महत्व है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

कार्तिक शुक्ल एकादशी से पूर्णिमा तक भक्तों को सात्विक जीवन, स्वच्छता, संयम, मांसाहार व नशे से दूर रहकर पूर्वजों की शांति तथा मोक्ष के लिए दीपदान अवश्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि श्री सत्यनारायण व्रतकथा कलयुग में ईश्वर कृपा प्राप्ति, मनोकामना पूर्णता और पापों के प्रायश्चित का सबसे सरल साधन है। महासभा अध्यक्ष ने गंगा मेले में उत्कृष्ट प्रबंधन, सुरक्षा एवं सुव्यवस्था के लिए डीएम अभिषेक पांडेय, एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नागर एवं मेला प्रभारी नीरज कुमार की प्रशंसा की। इस अवसर पर महासभा संरक्षक डॉ. वासुदेव शर्मा, पंडित अमरजीत पाण्डेय, पंडित अजय पाण्डेय, कोषाध्यक्ष पंडित मित्र प्रसाद काफ्ले, परामर्श मंडल सदस्य पंडित आदित्य भारद्वाज, मंत्री पंडित देवी प्रसाद तिवारी, मीडिया प्रभारी पंडित सर्वेश तिवारी, एस्ट्रो धर्मेंद्र बंसल, संगठन मंत्री पंडित शैलेन्द्र मिश्रा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। ---