गौकशी करते हुए तीन आरोपी गिरफ्तार

Apr 05, 2026 07:48 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हापुड़
share

Hapur News - कपूरपुर पुलिस ने गौकशी गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से एक जिंदा पशु, दो चाकू, एक अवैध तंमचा और गौकशी के उपकरण बरामद हुए हैं। पुलिस ने सूचना पर कार्रवाई करते हुए उन्हें पकड़ा। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

गौकशी करते हुए तीन आरोपी गिरफ्तार

थाना कपूरपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने शनिवार की देर रात गौकशी गिरोह के तीन सदस्य को गौकशी करते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से एक जिंदा पशु ,दो चाकू ,एक अवैध तंमचा कारतूस ,व गौकशी करने के उपकरण बरामद किए है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।पुलिस के अनुसार रविवार को मुखबिर से सूचना मिली कि क्षेत्र के ग्राम बझैड़ा के जंगल में कुछ युवक गौकशी करने के फिराक में घूम रहें है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देख संदिग्ध युवक भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उन्हें धर दबोच लिया।

तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से एक अवैध तंमचा ,कारतूस ,एक जिंदा प्रतिबंधित पशु ,दो चाकू ,व गौकशी करने के भारी मात्रा में उपकरण बरामद हुए है।थाना प्रभारी निरीक्षक रघुराज सिंह ने बताया कि, पकड़े गए आरोपी ग्राम करनपुर जट्ट थाना धौलाना निवासी यासीन ,ग्राम नारायणपुर बास्का की मढ़ैया थाना कपूरपुर निवासी जफर और परवेज है। आरोपियों के खिलाफ संबिधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।----------

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।