ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश हापुड़काली नदी के पुल का होगा चौड़ीकरण

काली नदी के पुल का होगा चौड़ीकरण

- सदर विधायक के साथ अधिकारियों ने किया निरीक्षण ने असरा और अयादनगर के पुल के चौड़ीकरण की उप मुख्यमंत्री से मांग फोटो संख्या - 7 हापुड़। संवाददाता सदर विधायक ने असरा और आयादनगर में काली नदी के पुल के...

काली नदी के पुल का होगा चौड़ीकरण
हिन्दुस्तान टीम,हापुड़Sun, 26 Jul 2020 03:16 AM
ऐप पर पढ़ें

सदर विधायक ने असरा और आयादनगर में काली नदी के पुल के चौड़ीकरण की उप मुख्यमंत्री से मुलाकात कर मांग की थी। विधायक की मांग पर सेतु निगम के अधिकारियों ने विधायक के साथ जाकर पुल का निरीक्षण किया। साथ ही जल्द ही पुल के चौड़ीकरण कराने का आश्वासन दिया।

बता दें कि सदर विधायक विजयपाल आढ़ती ने हाल ही में असरा और अयादनगर स्थित काली नदी के पुल के चौड़ीकरण की उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद से मुलाकात कर मांग की थी। साथ ही पुल के चौड़ीकरण से ग्रामीणों को होने वाले फायदे के बारे में जानकारी दी थी। सदर विधायक की मांग पर सेतु निगम के अधिकारियों ने विधायक और ग्रामीणों के साथ जाकर पुल का निरीक्षण किया। उन्होंने विधायक को जल्द ही पुल के चौड़ीकरण का निर्माण करने का आश्वासन दिया। विधायक विजयपाल आढ़ती ने बताया कि असरा और अयाद नगर गांव के ग्रामीणों को पुल की चौड़ाई कम होने के कारण काफी परेशानी हो रही थी। ग्रामीण काफी समय से पुल के चौड़ीकरण की मांग कर रहे थे। ग्रामीणों की मांग पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से मुलाकात कर इसकी मांग की थी। अब पुल के निरीक्षण के बाद जल्द ही इसका निर्माण शुरू किया जाएगा। इस दौरान राजीव अग्रवाल, दिनेश त्यागी, अजय भास्कर, हेमंत सैनी, मुनेश त्यागी, प्रवीण चौधरी, अभिमन्यु, सत्यवीर गुर्जर आदि शामिल रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें