ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश हापुड़न्यायधीश सुशील त्यागी ने किया जिला उपभोक्ता फोरम की निरीक्षण

न्यायधीश सुशील त्यागी ने किया जिला उपभोक्ता फोरम की निरीक्षण

बुधवार को नगर के फ्रीगंज रोड स्थित जिला उपभोक्ता फोरम का राज्य उपभोक्ता फोरम के न्यायधीश सुशील त्यागी ने निरीक्षण किया। जिसमें उन्होंने...

न्यायधीश सुशील त्यागी ने किया जिला उपभोक्ता फोरम की निरीक्षण
हिन्दुस्तान टीम,हापुड़Thu, 26 Nov 2020 03:19 AM
ऐप पर पढ़ें

बुधवार को नगर के फ्रीगंज रोड स्थित जिला उपभोक्ता फोरम का राज्य उपभोक्ता फोरम के न्यायधीश सुशील त्यागी ने निरीक्षण किया। जिसमें उन्होंने कर्मचारियों की उपस्थिति और वादों की स्थिति को देखा। उन्होंने जिला उपभोक्ता फोरम न्यायालयका निरीक्षण किया।

बुधवार को राज्य उपभोक्ता फोराम के न्यायधीश सुशील त्यागी जिला उपभोक्ता फोरम पहुंचे। जहां पर उन्होंने निरीक्षण किया। निरीक्षण में 3 कर्मचारी, एवं 4 संविदा कर्मचारी मौके पर मौजूद मिले। इसके बाद उन्होंने जिला उपभोक्ता फोरम न्यायधीश आनंद बिहारी श्रीवास्वत से वादों से संबंधित जानकारी की। जिसमें बताया गया कि जनपद में 256 वाद लंबित हैं।जबकि 171 वाद वर्तमान में चल रहे हैं। बुधवार को जब उन्होंने जानकारी करते हुए बुधवार को सुनवाई के लिए लगे मामले में जानकारी की तो पता चला कि बुधवार को 16 मामले सुनवाई के लिए लगे हैं। इसके बाद राज्य उपभोक्ता फोरम न्यायधीश सुशील त्यागी ने वादों का तत्परता से निपटारा करने के निर्देश दिए। इसके बाद उपभोक्ता अदालत में वादों की पैरवी करने वाले अधिवक्ताओ से पूछताछ की कि किसी प्रकार की कोई कठनाई या समस्या तो अदालत से नहीं है। जिसके बाद अधिवक्ता धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि अदालत में सही तारिख लगती हैं और सुनवाई भी सही हो रही है। वहीं न्यायधीश सुशील त्यागी का बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओ ने फूल बुग्गा देकर स्वागत भी किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें