Hindi NewsUttar-pradesh NewsHapur NewsInternational Hindu Council Demands Closure of Open Meat Shops in Meerut Ahead of Krishna Janmashtami
खुले में मांस की दुकानों को बंद कराने को लेकर ज्ञापन दिया

खुले में मांस की दुकानों को बंद कराने को लेकर ज्ञापन दिया

संक्षेप:

Hapur News - अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद के पदाधिकारियों ने मंगलवार को मेरठ में कोतवाली पहुंचकर खुले में मांस की दुकानों को बंद कराने के लिए ज्ञापन दिया। उन्होंने कहा कि पवित्र महीने की शुरुआत हो चुकी है और कुछ...

Aug 12, 2025 09:33 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हापुड़
share Share
Follow Us on

अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद मेरठ प्रांत के पदाधिकारियों ने मंगलवार को कोतवाली पहुंचकर खुले में मांस की दुकानों को बंद कराने के लिए कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पटनीश कुमार को ज्ञापन दिया। जिसके बाद पटनीश कुमार ने उनको आश्वासन दिया। जिसके बाद पदाधिकारी वापस लौट गए। जिला महामंत्री पंकज गिरी ने कहा कि सनातन धर्म के पवित्र महीने का आगाज हो गया है। 16 अगस्त को कृष्ण जन्माष्टमी है। ऐसे में कुछ दुकानदार खुले में मांस की बिक्री कर रहे है। जिसमें लोगों को आवागमन करने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि बिना पंजीकरण के कुछ दुकानदार मांस बेचते है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

एक अभियान के तहत इन दुकानों को चिन्हित कर इनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। जिससे खुले में मांस न बेचा जाए और लोगों को आवामन करने में परेशानी का सामना न करना पड़े। इस मौके पर गौरव राघव, प्रदीप गोयल, संजीव कुमार, तुषार शर्मा, गजेंद्र सिंह, नकुल शर्मा, रितिक शर्मा, प्रशांत शर्मा, सतेंद्र शर्मा, तरूण शर्मा, विकास समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।