इंटरनेशनल गुडविल सोसायटी आफ इंडिया एवं हिंदू संगठन के पदाधिकारियों द्वारा ईरान, अमेरिका और इजरायल युद्ध को लेकर चिंता व्यक्त की गई। साथ ही अमेरिका की कार्यशैली की निंदा की गई।
Hapur News - इंटरनेशनल गुडविल सोसायटी और हिंदू संगठन ने ईरान, अमेरिका और इजरायल के बीच युद्ध को लेकर चिंता व्यक्त की। पंकज कुमार अग्रवाल ने कहा कि अमेरिका की नीतियों से विश्व युद्ध की आशंका है, जिससे आम जन प्रभावित हो रहे हैं। महंगाई बढ़ रही है और यदि युद्ध नहीं रुका, तो इसका असर पूरे विश्व पर पड़ेगा।
इंटरनेशनल गुडविल सोसायटी आफ इंडिया एवं हिंदू संगठन के पदाधिकारियों द्वारा ईरान, अमेरिका और इजरायल युद्ध को लेकर चिंता व्यक्त की गई। साथ ही अमेरिका की कार्यशैली की निंदा की गई। बैठक में इंटरनेशनल गुडविल सोसायटी हापुड़ के अध्यक्ष पंकज कुमार अग्रवाल ने कहा कि अमेरिका के द्वारा उसकी नीतियों की वजह से विश्व के ऊपर जबरन विश्व युद्ध थोपा जा रहा है। यह युद्ध मानवता के साथ साथ कई देशों की अर्थव्यवस्था को पूरी तरह से ठप कर रहा है। जिसकी वजह से आम जनमानस भी बहुत ज्यादा प्रभावित हो रहा है। महंगाई अपने चरम पर पहुंच गई है। अगर जल्द से जल्द यह युद्ध नहीं रुका तो इसका असर पूरे विश्व की जनसंख्या पर होगा।
जनमानस इस महंगाई के दौर में अनावश्यक युद्ध की वजह से उसका जीवन यापन करना बहुत मुश्किल हो गया है। बैठक का संयोजन नरेंद्र अग्रवाल, सेक्रेटरी विजय कुमार अग्रवाल ने किया। बैठक में शरद अग्रवाल, रामसर राव, वीरेंद्र कुमार, पिल्लू सराफ, सुधीर अग्रवाल चोटी, पुनीत गर्ग, रविंद्र कुमार, अर्चना कंसल, पूनम गुप्ता, अनीता गुप्ता, महेश शर्मा, विमेश गोयल, गिरीश अग्रवाल, लक्ष्मीराम कंसल मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


