मिनीलैंड में आयोजित हुई इंटर हाउस प्रतियोगिता
नगर के शिवपुरी स्थित मिनीलैंड कांवेंट स्कूल में मंगलवार को इंटर हाउस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभांरभ प्रधानाचार्य ऋचा शर्मा ने...
हिन्दुस्तान टीम,हापुड़Tue, 30 Nov 2021 07:05 PM
ऐप पर पढ़ें
नगर के शिवपुरी स्थित मिनीलैंड कांवेंट स्कूल में मंगलवार को इंटर हाउस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभांरभ प्रधानाचार्य ऋचा शर्मा ने मां सरस्वती के चित्र समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया गया।
संगीत प्रतियोगिता में टैगोर सदन ने प्रथम, अरविंद सदन ने द्वितीय और सुभाष सदन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। नृत्य प्रतियोगिता में छात्रों ने विभिन्न राज्यों से संबंधित नृत्य प्रस्तुत किए। इसमें गुजरात राज्य का नृत्य प्रथम, हरियाणा का द्वितीय और पंजाब राज्य के नृत्य ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम का संचालन नैना सिरोही ने किया। इस दौरान स्कूल की शिक्षिका मौजूद रही।