प्रेरक प्रसंग प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई प्रतिभा
Hapur News - प्रेरक प्रसंग प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई प्रतिभा
मोदीनगर मार्ग स्थित सरस्वती बाल मंदिर में प्रेरक प्रसंग प्रतियोगिता आयोजित हुई। जिसमें छात्रों ने बढ़ चढ़कर भाग लेकर प्रतिभा दिखाई। प्रतियोगिता में चार सदन शिवा, केशव, माधव, बंकिम से बाल एवं किशोर वर्ग के कुल 16 चयनित छात्रों ने प्रतिभाग किया। सभी प्रतिभागियों ने प्रेरणादायक प्रेरक प्रसंग प्रस्तुत किए। निर्णायक मंडल में श्री माधव कॉलेज ऑफ एजुकेशन एंड टेक्नोलॉजी हापुड़ की लेक्चरर प्रिंसी त्यागी एवं मोनिका ने प्रतिभागियों का मूल्यांकन कर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्रदान किया। बाल वर्ग में विद्वान त्यागी माधव सदन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। किशोर वर्ग में निशांत राजौरा केशव सदन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य सुनील कुमार शर्मा ने विद्यालय में पधारे अतिथियों का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि हमें इन प्रतियोगिताओं में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। स्कूल के समस्त स्टॉफ का सहयोग रहा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


