Hindi NewsUttar-pradesh NewsHapur NewsInfluencer Assaults Mother in Viral Video Family Drama Unfolds
यूट्यूबर बेटी और मां के बीच मारपीट और गाली-गलौज का वीडियो वायरल

यूट्यूबर बेटी और मां के बीच मारपीट और गाली-गलौज का वीडियो वायरल

संक्षेप: Hapur News - यूट्यूबर बेटी और मां के बीच मारपीट और गाली-गलौज का वीडियो वायरल

Thu, 6 Nov 2025 06:02 PMNewswrap हिन्दुस्तान, हापुड़
share Share
Follow Us on

सोशल मीडिया पर प्रसिद्ध एक इन्फ्लुएंसर और उसकी मां के बीच मारपीट और गाली-गलौज का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में यूट्यूबर अपनी मां के साथ अभद्रता करते हुए मारपीट कर रही है। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। यह घटना बीती चार नवंबर को मोदीनगर रोड स्थित उसकी मां के आवास पर हुई है। अब पीड़िता की मां ने कोतवाली नगर पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें देखा जा सकता है कि यूट्यूबर अपनी मां के आवास पर पहुंचती है। जहां पर मां-बेटी के बीच किसी बात पर विवाद हो रहा है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

जिसके बाद बेटी मां से कहती है कि यह प्लाट उसका है और यह मकान भी उसका है। जिसके बाद वह अलमारी से कुछ कागज निकलाने की कोशिश कर रही है। जिसके बाद मां द्वारा विरोध करने पर उसके साथ हाथापाई की जाती है। इस दौरान मौके पर मौजूद अन्य लोग इस घटना की वीडियो बना लेते हैं। पीड़ित मां ने बताया कि उसकी बेटी यूट्यूबर है और उसके यूट्यूब चैनल पर 1.90 लाख सब्सक्राइबर हैं। जिस पर वह लाइफस्टाइल और फैशन आदि के वीडियो शेयर करती है। इंस्टाग्राम पर उसके 7.42 लाख फॉलोअर हैं। उन्होंने यह मकान प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनवाया है। जिसमें उन्हें ढाई लाख रुपये की मदद मिली। उनका आरोप है कि उनकी बेटी देहात थाना क्षेत्र के नवीन मंडी इलाके में रहने वाले एक युवक के साथ रह रही है। युवक के कहने पर ही आए दिन उनकी बेटी उनके साथ मारपीट करती है। जिसमें उसके साथ रहने वाला एक युवक भी साथ देता है। अब उनकी बेटी उनसे रुपयों की मांग कर रही है। वहीं, दूसरी ओर इस मारपीट का यह वीडियो थोड़ी ही देर में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस मामले में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की जानकारी मिली है। मामले की जांच कराई जा रही है। मारपीट का जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। ------