Hindi NewsUttar-pradesh NewsHapur NewsIncrease in Throat Pain and Fever Patients in Hapur Due to Pollution and Weather Changes
प्रदूषण से गले में खराश हुई, ओपीडी में पहुंचे 120 मरीज

प्रदूषण से गले में खराश हुई, ओपीडी में पहुंचे 120 मरीज

संक्षेप:

Hapur News - -बदलता मौसम स्वास्थ्य पर पड़ रहा भारीजुकाम और बुखार के मरीजों की भरमार -चिकित्सक मरीजों को स्वास्थ्य संबंधित टिप्स दे रहे फोटो संख्या-31 नंबर हापुड़, सं

Thu, 27 Nov 2025 01:29 AMNewswrap हिन्दुस्तान, हापुड़
share Share
Follow Us on

हापुड़। बदलते मौसम में प्रदूषण के कारण जिले में गले में खराश के मरीज बढ़ गए हैं। घर घर में बुखार के मरीज हैं। ओपीडी में सबसे अधिक नजला, जुकाम, बुखार के मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। जिन्हें चिकित्सक मरीजों को स्वास्थ्य संबंधित टिप्स दिए जा रहे हैं। पिछले कई दिनों से मौसम बदल रहा है। प्रदूषण भी जिले में बढ़ता जा रहा है। जिस कारण गले में खराश के मरीजों की संख्या में वृद्धि हो रही है। यहां जिले के अस्पतालों में मरीजों की लंबी कतारें लग रही हैं। ओपीडी में सबसे अधिक नजला, जुकाम बुखार के मरीज बढ़ते जा रहे हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

मंगलवार को गढ़ रोड स्थित सीएचसी की ओपीडी में 1024 मरीज उपचार के लिए पहुंचे। सभी को नि:शुल्क दवाईयां बांटी गई। इनमें गले में खराश, खांसी के 120 मरीज उपचार के लिए पहुंचे। सभी मरीजों को चिकित्सकों ने स्वास्थ्य संबंधित टिप्स दिए। -अल्ट्रासाउंड कराने के लिए भीड़ रही हापुड़। सीएचसी हापुड़ में अल्ट्रासाउंड कराने के लिए मरीजों की भीड़ रही। यहां कतार में लगकर मरीजों के अल्ट्रासाउंड किए गए। आपाधापी के बीच अल्ट्रासाउंड हो सके। -मरीजों को मिल रहा बेहतर उपचार:सीएमओ तापमान में उतार चढ़ाव के कारण बीमारियां बढ़ रही हैं। हमें अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही मरीजों को बीमार कर सकती हैं। जिला अस्पताल में दवाईयों की कोई कमी नहीं है। सभी मरीजों को अस्पतालों में बेहतर उपचार मिल रहा है। -डॉ सुनील त्यागी, सीएमओ हापुड़