Hindi NewsUttar-pradesh NewsHapur NewsIncrease in Heart Attacks During Winter Young and Old at Risk
सर्दी में दिल के रोगी रखे ख्याल, वरना बीमार हो जाएंगे आप

सर्दी में दिल के रोगी रखे ख्याल, वरना बीमार हो जाएंगे आप

संक्षेप:

Hapur News - - दिन प्रतिदिन बढ़ रहे है हार्ट अटैक के मामलेड़ता है जाना गढ़मुक्तेश्वर, संवाददाता। पहाड़ों पर बर्फबारी के चलते मैदानी इलाकों में सर्दी बढ़ गई है। ऐसे

Dec 04, 2025 12:32 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हापुड़
share Share
Follow Us on

गढ़मुक्तेश्वर। पहाड़ों पर बर्फबारी के चलते मैदानी इलाकों में सर्दी बढ़ गई है। ऐसे में दिल को थोड़ा संभाल कर रखने की जरूरत है। सर्दी बढ़ने के साथ हृदयाघात के मामले बढ़ने लगे हैं। 40 साल से अधिक उम्र के कई लोगों को हार्टअटैक जैसी समस्या देखने को मिली है जबकि 40 साल से कम के युवा भी हृदयाघात के शिकार हो रहे हैं। क्षेत्र के सरकारी अस्पताल और निजी चिकित्सकों के यहां ऐसे मरीजों की भरमार है। इस सीजन में युवा वर्ग के प्रतिदन आठ से 10 मरीज सामने आ रहे हैं। कुछ वर्षों पहले तक अधिक मोटा अथवा उम्रदराज के लोगों में हृदयाघात की समस्या देखने को मिलती थी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

लेकिन अनियमित दिनचर्या और खान-पान बिगड़ने के कारण यह बीमारी हर तबके के लोगों में बढ़ गई है। सर्दी में ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है जो कि हार्टअटैक का का कारण बन सकता है। वहीं क्षेत्र में दिल के रोगियों को मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा और दिल्ली के लिए जाना मजबूरी हो जाती है। डाक्टर शशि भूषण ने बताया कि सर्द मौसम का सबसे ज्यादा असर दिल के रोगियों पर पड़ता है। इस समय खांसी जुकाम के अलावा अस्पतालों में सबसे ज्यादा मरीज हृदय रोग के हैं। हृदय रोगियों के लिए सुबह चार से दस बजे तक का समय सबसे ज्यादा संवेदनशील होता है। ऐसे में इस दौरान उन्हें सावधानी बरतनी चाहिए। सर्दी ज्यादा होती है तो ऐसे लोगों में केटीकोलामीन का रिसाव बढ़ जाता है। ब्लड प्रेशर बढ़ने से ब्रेन हेमरेज और हार्टअटैक का खतरा बढ़ता है। ऐसे में ऐसे रोगियों को ब्लड प्रेशर की दवाई नहीं छोड़नी चाहिए। स्वस्थ रहने के लिए भोजन में नमक और चिकनाई का प्रयोग कम करना चाहिए। इसके अलावा नियमित रूप से व्यायाम, योग और ध्यान आदि करना चाहिए। इससे मानसिक तनाव कम होता है। सर्दी में दिल के रोगियों को अपने दिल का विशेष ध्यान रखना चाहिए। नीजि चिकित्सक डाक्टर मोहब्बत अली ने बताया कि धूम्रपान करने वाले, अधिक नमक लेने वाले, अधिक शराब पीने वाले, गुस्सा और चिंता करने वाले, डायबिटिक से पीड़ित मरीज, मोटापा और व्यायाम नहीं करने वाले लोगों में हार्टअटैक की आशंका ज्यादा रहती है।