ठंड में ओपीडी में बुखार, खांसी के 185 मरीज पहुंचे
Hapur News - ठंड में ओपीडी में बुखार, खांसी के 185 मरीज पहुंचे
बढ़ती ठंड में जनपद हापुड़ में बुखार के मरीज बढ़ते जा रहे हैं। गुरूवार को गढ़ रोड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हापुड़ और जिला अस्पताल हापुड़ की ओपीडी में 185 बुखार, नजला, जुकाम, खांसी के मरीज पहुंचे। सभी मरीजों को दवाईयां मिली और चिकित्सकों ने उन्हें स्वास्थ्य संबंधित आवश्यक टिप्स दिए। ठंड दिनोंदिन बढ़ती जा रही है। जिसे ध्यान में रखते हुए यहां हापुड़ के सरकारी अस्पतालों की ओपीडी में मरीजों की संख्या में वृद्धि हो रही है। गुरूवार को गढ़ रोड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हापुड़ की ओपीडी में सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक 948 मरीज पहुंचे।
इनमें नजला, जुकाम, बुखार एवं खांसी के 130 मरीज रहे। इसी तरह, जिला अस्पताल हापुड़ की ओपीडी में 454 से अधिक मरीज रहे। इनमें भी 55 मरीज नजला, जुकाम एवं बुखार के पहुंचे। सभी मरीजों को चिकित्सकों ने स्वास्थ्य संबंधित टिप्स दिए। ठंड से बचाव की सलाह दी गई। -सीएमओ का कथन ठंड में मरीज बढ़ रहे हैं। अस्पतालों में दवाईयों की कोई कमी नहीं है। सभी मरीजों को दवाईयां मिल रही हैं। भर्ती मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है। ऐसे मौसम में हमें अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। स्वास्थ्य के प्रति तनिक भी लापरवाही मरीजों पर भारी पड़ सकती है। -डॉ.सुनील त्यागी, सीएमओ हापुड़

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




