
:बदलते मौसम की मार, ओपीडी में गले में खरास और बुखार के पहुंचे 170 मरीज
Hapur News - ठंड के मौसम में हापुड़ जनपद में बुखार और गले में खरास के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। शनिवार को अस्पतालों की ओपीडी में 170 मरीजों ने उपचार लिया। चिकित्सकों ने स्वास्थ्य संबंधी सुझाव दिए और बताया कि ठंड में वायरल बुखार का प्रकोप बढ़ रहा है।
ठंड के मौसम में जनपद में बुखार के साथ गले में खरास के मरीज बढ़ गए हैं। शनिवार को अस्पतालों की ओपीडी में मरीजों की भीड़ रही। कतार में लगकर 170 मरीजों को उपचार मिला। चिकित्सकों ने मरीजों को स्वास्थ्य संबंधित टिप्स दिए। ठंड में जिले में वायरल बुखार का प्रकोप बढ़ रहा है। अस्पतालों की ओपीडी में सबसे अधिक मरीज बुखार के पहुंच रहे हैं। अब गले में खरास के मरीज जिले में बढ़ रहे हैं। शनिवार को जिलेभर के अस्पतालों की ओपीडी में बुखार, गले में खरास के मरीजों की भरमार रही। सीएचसी हापुड़ की ओपीडी में गले में खरास, बुखार के 120 मरीज पहुंचे।
सभी को दवााईयां दी गई। वहीं, जिला अस्पताल की ओपीडी में भी बुखार, जुकाम के 50 मरीज उपचार लिए पहुंचे। जिला अस्पताल की सीएमएस डॉ हेमलता ने बताया कि पिछले कई दिनों से मौसम बदल रहा है। ऐसे में हमें अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। सांस के मरीज बढ़ रहे हैं। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही लोगों पर भारी पड़ सकती है। अस्पतालों की ओपीडी में आने वाले सभी मरीजों को उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है। स्वास्थ्य संबंधित दिक्कत होने पर नजदीक के अस्पताल में संपर्क करें। वहीं, सीएचसी के अधीक्षक डॉ समरेंद्र राय ने बताया कि ठंड में हमें अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही मरीजों पर भारी पड़ेगी। -अस्पतालों में दवाईयों की कमी नहीं:सीएमओ जनपद के अस्पतालों में बदलते मौसम में मरीज बढ़ रहे हैं। अस्पतालों में दवाईयों की कोई कमी नहीं है। ओपीडी में आने वाले सभी मरीजों को दवाईयां मिल रही हैं। ऐसे मौसम में मरीजों को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। -डॉ.सुनील त्यागी, सीएमओ हापुड़

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




