अब्दुलापुर के लोगों की राह होगी आसान
Hapur News - - विधायक ने सड़क का शिलान्यास किया नगर के काशीराम आवास से गांव अब्दुलापुर के लिए जाने वाली सड़क के निर्माण कार्य का विधायक द्वारा विधिवत रुप

नगर के काशीराम आवास से गांव अब्दुलापुर के लिए जाने वाली सड़क के निर्माण कार्य का विधायक द्वारा विधिवत रुप से फीता काट कर शुभारंभ किया। इस दौरान विधायक ने भाजपा सरकार द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों का बखान किया। शनिवार को नगर के काशीराम आवास से गांव अब्दुलापुर के लिए जाने वाली करीब ढाई किलो मीटर सड़क के निर्माण कार्य का का विधायक हरेंद्र तेवतिया ने फीता काटकर शुभारंभ किया। इस दौरान विधायक ने कहा कि सड़क का निर्माण लोक निर्माण विभाग द्वारा करीब 205.73 लाख रुपये से किया जाएगा। उन्हेंने बताया कि सड़क निर्माण से गांव अब्दुलापुर के लिए जाने वाले लोगों को काफी राहत मिल सकेगी।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने क्षेत्र में काफी विकास कराने का काम किया है। वहीं जिला मंत्री पिंकी त्यागी ने कहा कि गंगा नगरी में विकास कराना सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहली प्राथमिकता है। भाजपा सरकार में ही गढ़ विधान सभा क्षेत्र में विकास की गंगा बही है। इससे लोगों को काफी लाभ मिला है। वहीं गांव अब्दुलापुर ग्राम प्रधान टीकम सिंह ने बताया कि गांव के लिए सड़क बनने से गांव के लोगों को कई वर्ष से हो रही परेशानी से निजात मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि गांव के लोगों की काफी समय से सड़क के निर्माण की मांग की जा रही थी जो अब पूरी हो गई है। इस अवसर पर सुभाष प्रधान, योगेंद्र तंवर, डाक्टर हर्षवर्धन, रामौतार राजौरा, गोपाल ठाकुर, अंकुर त्यागी, दीपक शर्मा समेत आदि मौजूद रहें।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


