Inauguration of Har Ghar Tiranga Campaign Under Azadi Ka Amrit Mahotsav हर घर तिरंगा अभियान का हुआ शुभारंभ, देशभक्ति गीतों से गूंजा नपा सभागार , Hapur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsHapur NewsInauguration of Har Ghar Tiranga Campaign Under Azadi Ka Amrit Mahotsav

हर घर तिरंगा अभियान का हुआ शुभारंभ, देशभक्ति गीतों से गूंजा नपा सभागार

Hapur News - आजादी का अमृत महोत्सव के तहत 'हर घर तिरंगा' अभियान का शुभारंभ नगर पालिका सभागार में किया गया। दीवान पब्लिक स्कूल और आर्य कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं ने रंगोली बनाकर कार्यक्रम को भक्तिमय बनाया।...

Newswrap हिन्दुस्तान, हापुड़Mon, 11 Aug 2025 01:54 AM
share Share
Follow Us on
हर घर तिरंगा अभियान का हुआ शुभारंभ, देशभक्ति गीतों से गूंजा नपा सभागार

आजादी का अमृत महोत्सव के तहत नौ से 12 अगस्त तक चलने वाले हर घर तिरंगा अभियान का नगर पालिका सभागर में रविवार को शुभारंभ किया गया। शहीद स्तंभ पर दीवान पब्लिक स्कूल एवं आर्य कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं ने सुंदर तिरंगे की रंगोली बनाकर अपनी भावनाएं व्यक्त की। इससे माहौल भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलित कर किया गया। दीवान पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा गणेश वंदना की। एसएसवी इंटर कॉलेज के छात्रों ने देश की शान और सामाजिक संदेश से ओत-प्रोत नृत्य प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया। एकेपी की छात्राओं ने जीत पर सामूहिक भाव व्यक्त किया।

दीवान पब्लिक स्कूल की छात्रा द्वारा संस्कृत श्लोक पाठ का गायन भी किया गया, जिसने कार्यक्रम को सांस्कृतिक गरिमा प्रदान की। मंच संचालन डॉ. वंदना वशिष्ठ ने किया। सभी अतिथियों ने नगर पालिका में विभाग द्वारा लगाई गई स्टॉलों पर भ्रमण किया। बाल विकास, उद्योग विभाग, एनआरएलएम आदि द्वारा अपने स्टाल लगाए गए। जहां से आगंतुकों ने विभिन्न जानकारियां प्राप्त की। जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नगर ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव आत्मकथा का अमृत है, जो हमें अपनी आजादी की कहानी और बलिदान को याद करने का अवसर देता है। सीडीओ हिमांशु गौतम ने छात्र-छात्राओं से अपील की कि वे अपने परीक्षा परिणामों में शत-प्रतिशत गुणवत्ता लाने का संकल्प लें और शिक्षा व कार्य के प्रति निष्ठा के साथ तत्पर रहें। उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान केवल झंडा लगाने तक सीमित नहीं, बल्कि यह देशप्रेम, अनुशासन और जिम्मेदारी का प्रतीक है। इस मौके पर भाजपा जिला महामंत्री पुनीत गोयल, मोहन सिंह, क्षेत्रीय मंत्री कविता माधरे, जिला मीडिया संयोजक जतिन साहनी, डीआईओएस डा.श्वेता पुठिया, प्रधानाचार्य राजकीय हाई स्कूल हिम्मतपुर शैलजा कुमारी और प्रधानाचार्य शुभ्रा अवस्थी उपस्थित रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।