Hapur News: जिले की तीनों तहसीलों में लगेंगे आदर्श कांवड़ शिविर

हिन्दुस्तान, हापुड़
Follow us on Google News
share

Hapur News: जिले की तीनों तहसीलों में पहली बार कांवड़ यात्रा में आदर्श कांवड़ शिविर का आयोजन किया जाएगा। हापुड़, गढ़मुक्तेश्वर और पिलखुवा में ये शिविर लगाए जाएंगे। कांवड़ियों को स्नान घर, शौचालय, चिकित्सा सुविधा आदि की सुविधाएं दी जाएंगी। डीएम कविता मीना ने शिविर के आयोजन की तैयारी शुरु कर दी है।

Hapur News: जिले की तीनों तहसीलों में लगेंगे आदर्श कांवड़ शिविर

Hapur News: जिले की तीनों तहसीलों में पहली बार कांवड़ यात्रा में नगर निकायों द्वारा आदर्श कांवड़ शिविर का आयोजन किया जाएगा। इन कांवड़ शिविरों में कांविड़यों को विश्राम, स्नान घर, शौचालय, चिकित्सा सुविधा और खान-पान आदि की समस्त सुविधा मिलेगी। जिले की हापुड़, गढ़मुक्तेश्वर और पिलखुवा नगर पालिका द्वारा कांवड़ शिविर लगाए जाएंगे। डीएम के निर्देश पर तीनों निकायों ने स्थान चिन्हित करने के अलावा शिविर लगाने की तैयारी शुरू कर दी है। बता दें कि साल-2017 के नगर निकाय चुनाव में हापुड़ नगर पालिका में भाजपा प्रत्याशी प्रफुल्ल सारस्वत ने विजय प्राप्त की थी। इसके बाद नगर पालिका हापुड़ द्वारा कांवड़ यात्रा के दौरान साल-2018 और 2019 में भव्य कांवड़ शिविर का आयोजन किया गया था। लेकिन कोराना काल की वजह से 2021 और 2022 में कांवड़ शिविर का आयोजन नहीं किया गया और 2022 में फिर से शिविर लगाया गया। इसके बाद साल-2023 में नगर पालिका हापुड़ की बसपा से पुष्पा देवी चेयरमैन बनी। इसके बाद 2023 में शिविर लगाया गया था।

शिविर का आयोजन

लेकिन साल-2024 में शिविर को लेकर असंजस की स्थिति बन गई, जिस कारण पिछले दो सालों से कांवड़ शिविर का आयोजन नहीं किया गया। लेकिन इस बार डीएम कविता मीना ने कांवड़ यात्रा को भव्य बनाने का जिम्मा संभाला है। उन्होंने नगर पालिका हापुड़, गढ़मुक्तेश्वर और पिलखुवा को कांवड़ियों की सेवा के लिए आदर्श कांवड़ शिविर का आयोजन करने के निर्देश दिए। यह पहली बार होगा कि तीनों तहसीलों में पहली बार कांवड़ शिविर का आयोजन होगा। डीएम के आदेश के बाद तीनों नगर पालिकाओं के अधिशासी अधिकारियों ने स्थान चिन्हित करने के अलावा शिविर लगाने की तैयारी शुरू कर दी है।

कांवड़ शिविर की व्यवस्था

नगर पालिका हापुड़ का आवास विकास के पार्क में लगेगा शिविर:

नगर पालिका परिषद हापुड़ द्वारा मेरठ रोड स्थित आवास विकास के पार्क में कांवड़ शिविर का आयोजन करेगी। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी संजय कुमार मिश्रा ने अपनी टीम के साथ पार्क का निरीक्षण किया। यहां साफ-सफाई का कार्य शुरू भी करा दिया गया है। उधर पिलखुवा एनएच-09 और गढ़मुक्तेश्वर कल्याणेश्वर मंदिर के आसपास शिविर लगाने की तैयारी कर रही है।

सुविधाएं

कांवड़ शिविर में कांवड़ियों को पेयजल, शौचालय, स्नान घर, चिकित्सा सुविधा, विश्राम स्थल, कांवड़ स्टैंड, साउंड सिस्टम, विद्युत एवं खानपान आदि की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा कांवड़ शिविर सीसीटीवी कैमरा की निगरानी में होगा। पांच से सात अगस्त के बीच कांवड़ शिविर शुरू हो जाएंगे।

नगर पालिका का लक्ष्य

बोले ईओ:

नगर पालिका कांवड़ियों को सुविधा देने के लिए आदर्श कांवड़ शिविर का आयोजन कर रही है। डीएम के आदेश पर पालिका कांवड़ शिविर लगाएगी, इसमें कांवड़ियों को समस्त सुविधा देने का प्रयास किया जाएगा। मेरठ रोड स्थित आवास विकास के पार्क को शिविर लगाने के लिए चिन्हित किया गया है।

संजय कुमार मिश्रा, अधिशासी अधिकारी, नपा

सामान्य प्रश्न

कौन-कौन से नगर पालिकाओं द्वारा कांवड़ शिविर का आयोजन किया जाएगा?
कांवड़ शिविर हापुड़, गढ़मुक्तेश्वर और पिलखुवा नगर पालिका द्वारा लगाया जाएगा।
Mulit Tyagi

लेखक के बारे में

Mulit Tyagi

मुलित त्यागी पिछले 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में हिन्दुस्तान हापुड़ में ब्यूरो इंचार्ज पर काम कर रहे हैं।

परिचय एवं अनुभव
मुलित त्यागी भारतीय मीडिया जगत का प्रतिष्ठित नाम हैं जिन्हें पत्रकारिता में 23 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान में (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) हापुड़ ब्यूरो में इंचार्ज हैं। 2007 में गढ़मुक्तेश्वर में भूख से मौत प्रकरण में 44 दिनों तक विशेष खबरें की जिससे जरिए उन्हें पत्रकारिता में मजबूत पहचान मिली। भूख से गरीब की मौत, लखीमपुर में बाढ़ का दंश, बदायूं में दो बहनों की लाश पेड़ पर लटकाना, हापुड़ में अरबों रुपये कीमत की सेना की भूमि पर अवैध कब्जे पर बड़ी कार्रवाई जैसी खबरों का मुलित ने ब्रेक किया है।

कॅरियर का सफर
मुलित त्यागी ने अपने कॅरियर की शुरुआत 2002 में दैनिक जागरण समाचार पत्र से की। यहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2003 में अमर उजाला के साथ जुड़े। अमर उजाला में जूनियर सब एडिटर रहते गढ़मुक्तेश्वर तहसील इंचार्ज बनें। 2012 तक वहीं पर लगातार काम किया। एक जनवरी 2013 को हिन्दुस्तान बरेली में ज्वाइन किया और फिर लखीमपुर जिले में ब्यूरो इंचार्ज बनें। 24 फरवरी 2014 को बदायूं जिले में जिम्मेदारी दी गई। अक्तूबर 2014 से हापुड़ ब्यूरो की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
बीएससी बायोलॉजी के साथ-साथ बीए और राजनीति विज्ञान में एमए उत्तीर्ण।

कार्य और लक्ष्य
कई मामलों में उन्होंने अनेक एक्सक्लूसिव स्टोरी ब्रेक की हैं। मुलित का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता के साथ सटीक सूचना देने पर केंद्रित है। इसी को केंद्रित करते हुए उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsहापुड़Hapur News: जिले की तीनों तहसीलों में लगेंगे आदर्श कांवड़ शिविर