हापुड़ : सरकारी जमीन पर कब्जा करने के आरोप में तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Hapur News - हापुड़, संवाददाता थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के ग्राम शाहमहीउद्दीनपुर उर्फ श्यामपुर में तीन लोगों

हापुड़, संवाददाता थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के ग्राम शाहमहीउद्दीनपुर उर्फ श्यामपुर में तीन लोगों ने सरकारी भूमि पर कब्जा कर लिया। तहसील प्रशासन की टीम द्वारा अवैध कब्जा हटवाने के बाद भी दोबारा कब्जा कर लिया। इस मामले में ग्राम प्रधान ने थाना हापुड़ देहात में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस जांच कर रही है। हापुड़ देहात क्षेत्र के ग्राम शाहमहीउद्दीनपुर उर्फ श्यामपुर की प्रधान महिमा चौधरी ने मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें बताया गया कि गांव के ही शिवराम सिंह, तस्वीर सिंह व विमल ने सार्वजनिक रास्ते पर अवैध कब्जा कर इसे अपने खेत में शामिल कर रखा था। शिकायत करीब एक वर्ष पूर्व अनेक ग्राम वासियों द्वारा डीएम से की थी।
इस शिकायत के आधार पर राजस्व विभाग कर्मचारियों ने शिवराम सिंह, तस्वीर सिंह के खिलाफ वाद दायर किया था, जो अभी विचाराधीन है। लेकिन आरोपियों ने कब्जे को नहीं छोड़ा। 17 दिसंबर 2025 को तहसीलदार ने पुलिस बल की मौजूदी में लेखपाल व कानूनगो ने निशानदेही कर उस पर सीमेंट के पोल लगवाकर आरोपियों की उपस्थिति में कब्जा ले लिया था। आरोपियों ने 19 दिसंबर 2025 तहसील प्रशासन द्वारा लगवाए गए सीमेंट के पोल उखाड़कर फेंक दिया था और गाली गलौज कर धमकी दी थी यदि दोबारा यहां कोई आया तो जान से मार देंगे। ग्राम प्रधान ने तहरीर में बताया कि आरोपियों का यह कृत्य सार्वजनिक सम्पत्ति सुरक्षा अधिनियम के प्राविधानों के अंतर्गत गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है। आरोपियों ने तीन वर्ष पूर्व गांव में स्थित मृतक पशु अवशेष की भूमि पर भी अवैध कब्जा किया था लेकिन गांव के गणमान्य व्यक्तियों के कहने से उसे छोड़ दिया था। थाना प्रभारी हापुड़ देहात नीरज कुमार ने बताया ग्राम प्रधान की तहरीर पर शिवराम सिंह, तस्वीर सिंह, विमल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


