
श्यामपुर जट्ट में काट दिए 12 जामुन के हरे पेड़
Hapur News - बाबूगढ़ के ग्राम श्यामपुर जट्ट में एक खेत मालिक ने बिना अनुमति के ठेकेदार के साथ मिलकर 12 हरे जामुन के पेड़ काट दिए। वन रक्षक सरिता भट्ट की शिकायत पर पुलिस ने एक नामजद और अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम श्यामपुर जट्ट में वन विभाग से बिना अनुमति लिए खेत स्वामी ने ठेकेदार से सांठगांठ कर 12 हरे जामुन के पेड़ों को काट लिया। वन रक्षक की तहरीर पर पुलिस ने एक नामजद व अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वन विभाग में तैनात वन रक्षक सरिता भट्ट ने मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें बताया गया कि 3 दिसंबर की दोपहर को फोन पर मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम श्यामपुर जट्ट में 12 जामुन के पेड़ों को काटा जा रहा है। इसक सूचना के मिलत ही वन दरोगा गौरव कुमार गर्ग के साथ मौके पर पहुंची।

जहां देखा गया कि 12 हरे जामुन के पेड़ों को काटा गया है। मौके पर काटे गए पेड़ों की शाखाओं की टहनियां, पत्ते, जड़े अदि पा गए। काटे गए पेड़ों को खुर्द बुर्द कर दिया गया है। काटे गए पेड़ों को बिना वन विभाग स अनुमति लिए ही कटान किया गया है। आसपास में पूछताछ करने पर जानकारी हुई कि यह पेड़ विनेश चौधरी के खेत में खड़े थे। इस पेड़ों का अवैध कटान स्वयं खेत मालिक के द्वारा किसी ठेकेदार से सांठ- गांठ कर बिना अनुमति लिए ही किया गया है। थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह ने बताया कि वन रक्षक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी दोषी पाया गया उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




