Hapur News: अवैध प्लॉटिंग पर पिलखुवा विकास प्राधिकरण की कार्रवाई, तीन स्थानों पर ध्वस्तीकरण

हिन्दुस्तान, हापुड़
Follow us on Google News
share

Hapur News: पिलखुवा विकास प्राधिकरण ने मंगलवार को अवैध प्लॉटिंग और निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की। पुलिस बल के सहयोग से तीन स्थानों पर ध्वस्तीकरण किया गया, जिसमें 12,000, 10,000 और 6,000 वर्ग मीटर अवैध प्लॉटिंग शामिल है। प्राधिकरण ने कहा कि आगे भी इस अभियान को जारी रखा जाएगा।

Hapur News: अवैध प्लॉटिंग पर पिलखुवा विकास प्राधिकरण की कार्रवाई, तीन स्थानों पर ध्वस्तीकरण

Hapur News: पिलखुवा विकास प्राधिकरण ने अवैध निर्माण और अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ अभियान चलाते हुए मंगलवार को तीन स्थानों पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। यह कार्रवाई मंगलवार को थाना पिलखुवा क्षेत्र में पुलिस बल के सहयोग से प्राधिकरण के प्रवर्तन दल ने की। प्राधिकरण के अनुसार ग्राम परतापुर, गंदा नाला क्षेत्र में श्याम कुमार, राम बाबू, विनोद और सौरभ द्वारा करीब 12 हजार वर्गमीटर क्षेत्र में की जा रही अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त किया गया। वहीं पबला रोड, पिलखुवा में वासिफ अली और नदीम खान द्वारा करीब 10 हजार वर्गमीटर में विकसित की जा रही अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ कार्रवाई की गई।

इसके अलावा ग्राम पबला, दिनेश नगर रोड पर इन्द्रराज, रोहताश, नसीम, शहजाव और विनोद कुमार द्वारा करीब छह हजार वर्गमीटर क्षेत्र में की जा रही अवैध प्लॉटिंग को भी ध्वस्त किया गया।प्राधिकरण के अधिकारियों के मुताबिक तीनों स्थानों पर मानचित्र स्वीकृत नहीं कराया गया था। कार्रवाई के दौरान प्रवर्तन दल और सचल दस्ता मौजूद रहा। प्राधिकरण ने स्पष्ट किया कि अवैध निर्माण और विकास कार्यों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। आमजन से अपील की गई है कि मानचित्र स्वीकृत कराने के बाद ही निर्माण या प्लॉटिंग का कार्य करें।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsहापुड़Hapur News: अवैध प्लॉटिंग पर पिलखुवा विकास प्राधिकरण की कार्रवाई, तीन स्थानों पर ध्वस्तीकरण