रेलवे ट्रेक पर मिले वृद्ध के शव की हुई शिनाख्त

Mar 02, 2026 06:59 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हापुड़
share Share
Follow Us on

Hapur News - रेलवे ट्रेक पर मिले वृद्ध के शव की हुई शिनाख्त

रेलवे ट्रेक पर मिले वृद्ध के शव की हुई शिनाख्त

दो दिन पूर्व क्षेत्र अंतर्गत ब्रजघाट के निकट रेलवे लाइन पर मिले वृद्ध के शव की शिनाख्त मोहन लाल निवासी अमरोहा के रुप में हो गई है। शव की शिनाख्त होने के बाद परिवार के लोग पोस्टमार्टम हाउस के लिए रवाना हो गए है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र बिष्ट ने बताया कि 20 फरवरी को ब्रजघाट में रेलवे लाइन पर एक वृद्ध व्यक्ति का शव पड़ा हुआ मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त का प्रयास किया। लेकिन शिनाख्त न होने पर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। सोमवार को जनपद अमरोहा के मोहल्ला अली सराय निवासी मनोज कुमार ने मृतक के फोटो देखकर उनकी शिनाख्त मोहन लाल के रुप में की।

उन्होंने बताया कि मृतक 28 फरवरी को ब्रजघाट में श्मशान घाट पर एक अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए आए थे और वह लापता हो गए। शव की शिनाख्त होने के बाद परिवार के लोग पोस्टमार्टम के लिए रवाना हो गए है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।