एचपीवी वैक्सीन अभियान का शुभारंभ, बेटियों को मिलेगा निःशुल्क टीकाकरण

Newswrap हिन्दुस्तान, हापुड़
share

Hapur News - सोमवार को पीपीसी स्वास्थ्य केंद्र में एचपीवी वैक्सीन अभियान की शुरुआत नगर पालिका अध्यक्ष विभु बंसल और सभासद सचिन पुंडीर द्वारा की गई। यह वैक्सीन 14 से 15 वर्ष की लड़कियों को प्रतिदिन निःशुल्क लगाई जाएगी, जो गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर से बचाव के लिए आवश्यक है।

एचपीवी वैक्सीन अभियान का शुभारंभ, बेटियों को मिलेगा निःशुल्क टीकाकरण

सोमवार को पीपीसी स्वास्थ्य केंद्र में एचपीवी वैक्सीन अभियान का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष विभु बंसल और सभासद सचिन पुंडीर द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रियंका दुबे ने किया। डॉ. प्रियंका दुबे ने बताया कि यह वैक्सीन 14 से 15 वर्ष की लड़कियों को प्रतिदिन निःशुल्क लगाई जाएगी। यह टीका बच्चेदानी के मुंह के कैंसर यानी गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर से बचाव के लिए बेहद जरूरी है। यह कैंसर गर्भाशय के निचले हिस्से में होता है, जो गर्भाशय को योनि से जोड़ता है।उन्होंने बताया कि भारत में यह महिलाओं में दूसरा सबसे सामान्य कैंसर है, जो मुख्य रूप से एचपीवी वायरस के संक्रमण से होता है।

इसके शुरुआती लक्षणों में असामान्य रक्तस्राव, दुर्गंधयुक्त स्राव और कमर दर्द शामिल हैं।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।