Hindi NewsUttar-pradesh NewsHapur NewsHorrific Domestic Abuse Woman Burned by Husband and Accomplices Police Investigation Underway
पति ने पांच लोगों के साथ मिलकर पत्नी को प्रेस से जलाया

पति ने पांच लोगों के साथ मिलकर पत्नी को प्रेस से जलाया

संक्षेप:

Hapur News - पति ने पांच लोगों के साथ मिलकर पत्नी को प्रेस से जलाया

Dec 04, 2025 05:39 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हापुड़
share Share
Follow Us on

बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला के साथ दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। पीड़िता के पति समेत पांच लोगों पर कपड़े प्रेस करने वाली प्रेस से उसके शरीर के विभिन्न हिस्सों व प्राईवेट पार्ट जलाने का आरोप लगाया है। आरोपी लोग महिला को ढूंढकर उसकी हत्या करने की फिराक में भी हैं। न्यायालय के आदेश पर थाना बाबूगढ़ पुलिस ने महिला के पति समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। महिला ने यहां के एक न्यायालय में प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि उसकी शादी करीब 17 वर्ष पहले थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के एक गांव निवासी मनोज से हुई थी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

आरोप है कि उसका पति एक चरित्रहीन व्यक्ति है। आरोप है कि 24 सितंबर 2025 की रात करीब 11 बजे श्रीचंद ने हाथ तो रोहताश ने उनके पैर पकड़े। संजय ने एक तरफ तो सुभाष ने उनके शरीर को दूसरी तरफ से दबा लिया। इसके बाद पति ने स्त्री से उसके शरीर के विभिन्न अंगों, बाजू व प्राईवेट पार्ट को जला कर एक घिनौनी अमानवीय घटना को अंजाम दिया। शोर मचाने पर पड़ोस में रहने वाले कुछ लोग मौके पर एकत्र हो गए। जिन्हें देख आरोपी उसे छोड़कर फरार हो घए। पीड़िता घटना की रिपोर्ट लिखाने थाने पहुंची। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज न कर उनके कोरे कागजों पर हस्ताक्षर करवा लिया। वह आरोपियों से अपनी जान बचाती हुई यहां वहां समय काट रही हैं। आरोपी ढूंढकर उन्हें जान से मारने की फिराक में घूम रहे हैं। आरोपियों ने उनका मोबाइल व आधार कार्ड भी उनसे छीन लिए हैं। तीन अक्तूबर 2025 को उन्होंने घटना की शिकायत मुख्यमंत्री, डीआईजी मेरठ जोन, एसपी हापुड़ आदि को शिकायती पत्र डाक से भेजकर की, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। अब न्यायालय के आदेश पर बाबूढ़ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी मुनीष प्रताप सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर मनोज, श्रीचंद, रोहताश, संजय व सुभाष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच कराई जा रही है। जांच में जो भी दोषी पाया गया उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।