ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश हापुड़हिन्दुस्तान मिशन शक्ति: हापुड़ की सुलक्षणा बच्चों को दे रहीं निशुल्क शिक्षा

हिन्दुस्तान मिशन शक्ति: हापुड़ की सुलक्षणा बच्चों को दे रहीं निशुल्क शिक्षा

हिन्दुस्तान मिशन शक्ति अभियान समाज में अनुकरणीय पेश करने वाली महिलाओं का चयन का काम कर रहा है। हिन्दुस्तान इन महिलाओं की उपलब्धियों को आप से साझा करने का काम कर रहा है। पिलखुवा निवासी सुलक्षणा...

हिन्दुस्तान मिशन शक्ति: हापुड़ की सुलक्षणा बच्चों को दे रहीं निशुल्क शिक्षा
संवाददाता,हापुड़Sun, 27 Dec 2020 02:18 AM
ऐप पर पढ़ें

हिन्दुस्तान मिशन शक्ति अभियान समाज में अनुकरणीय पेश करने वाली महिलाओं का चयन का काम कर रहा है। हिन्दुस्तान इन महिलाओं की उपलब्धियों को आप से साझा करने का काम कर रहा है। पिलखुवा निवासी सुलक्षणा शर्मा  पिछले दस वर्षों से कक्षा एक से पांचवी तक के गरीब बच्चों को निशुल्क शिक्षा दे रही है।

बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए राधेश्याम सोसल वेलफेयर सोसाइटी के माध्यम से निशुल्क पार्लर कोर्स और मेहंदी कोर्स शुरू किया है। जिससे आने वाले भविष्य में बालिकाएं अपने पैरों पर खड़ी होकर अपने परिवार का सहारा बन सकें। सामाजिक संस्थाओं से जुड़कर समाज सेवा के साथ अनेक महिलाओं को रोजगार के अवसर दिलाये।

नाम: सुलक्षणा शर्मा
निवासी: पिलखुवा
शिक्षा: डबल एमए, एनटीटी
जनपद: हापुड़

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें