ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश हापुड़हिंदु युवा वाहिनी ने सीएम की लंबी आयु की प्रार्थना

हिंदु युवा वाहिनी ने सीएम की लंबी आयु की प्रार्थना

हिंदु युवा वाहिनी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बुधवार को नगर के फ्रीगंज रोड स्थित देवी मंदिर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन हर्षोउल्लास के साथ...

हिंदु युवा वाहिनी ने सीएम की लंबी आयु की प्रार्थना
हिन्दुस्तान टीम,हापुड़Thu, 06 Jun 2019 01:04 AM
ऐप पर पढ़ें

हिंदु युवा वाहिनी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बुधवार को नगर के फ्रीगंज रोड स्थित देवी मंदिर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन हर्षोउल्लास के साथ मनाया। सबसे पहले पदाधिकारियों ने मंदिर में हवन कर मुख्यमंत्री की लंबी आयु की प्रार्थना की। इसके बाद मंदिर परिसर में हलवा, पूरी का प्रसाद वितरण किया गया। वाहिनी के जिलाध्यक्ष हिमांशु प्रताप मित्तल ने कहा कि मुख्यमंत्री के जन्मदिन का पूरे प्रदेश में खुशी है। उनकी लंबी आयु और प्रदेश के विकास के लिए हवन कराया गया है। साथ ही प्रसादी का वितरण किया गया है। उन्होंने कहा कि पिछले दो वर्षों में सूबे में परिवर्तन आने के बाद विकास की गंगा बही है। गरीब, बेरोजगार, व्यापारी, महिलाओं के लिए कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है, जिसका हर वर्ग के लोगों को लाभ मिल रहा है। आगामी उपचुनावों में भी प्रदेश में 11 सीटें भाजपा को हासिल होंगी। मुख्य अतिथि ने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री मोदी और प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में बेहतर विकास हो रहा है। इसी का परिणाम है कि देश में भाजपा को जनादेश मिला है। इस मौके पर जिला प्रभारी मनुज राणा, सह प्रभारी मदन पाल, जिला मंत्री हिमांशु गर्ग, केशव गर्ग, शशांक गुप्ता, सोनू बंसल, नितिन गर्ग, सुदश कुमार, विधायक विजयपाल आढ़ती, प्रवीण सेठी, कविता बाना आदि शामिल रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें