हिंदू रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ाने की मांग
Hapur News - हापुड़ में हिंदू रक्षा दल के पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को जान से मारने की रेकी करने वाले आतंकियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने डीएम को ज्ञापन सौंपा और पदाधिकारियों की सुरक्षा के लिए आर्म लाइसेंस बनवाने की भी मांग की। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अभय त्यागी भी मौजूद रहे।

हापुड़, हिंदू रक्षा दल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को जान से मारने की रेकी करने वाले आतंकियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग और उनकी सुरक्षा बढ़ाने की मांग को लेकर डीएम को संबोधित ज्ञापन सीडीओ को सौंपा। उन्होंने रक्षा दल के पदाधिकारियों की सुरक्षा को भी ध्यान में रखते हुए आर्म लाइसेंस बनवाने की मांग की। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अभय त्यागी आदि शामिल रहे।
लेखक के बारे में
Mulit Tyagiमुलित त्यागी पिछले 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में हिन्दुस्तान हापुड़ में ब्यूरो इंचार्ज पर काम कर रहे हैं।
परिचय एवं अनुभव
मुलित त्यागी भारतीय मीडिया जगत का प्रतिष्ठित नाम हैं जिन्हें पत्रकारिता में 23 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान में (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) हापुड़ ब्यूरो में इंचार्ज हैं। 2007 में गढ़मुक्तेश्वर में भूख से मौत प्रकरण में 44 दिनों तक विशेष खबरें की जिससे जरिए उन्हें पत्रकारिता में मजबूत पहचान मिली। भूख से गरीब की मौत, लखीमपुर में बाढ़ का दंश, बदायूं में दो बहनों की लाश पेड़ पर लटकाना, हापुड़ में अरबों रुपये कीमत की सेना की भूमि पर अवैध कब्जे पर बड़ी कार्रवाई जैसी खबरों का मुलित ने ब्रेक किया है।
कॅरियर का सफर
मुलित त्यागी ने अपने कॅरियर की शुरुआत 2002 में दैनिक जागरण समाचार पत्र से की। यहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2003 में अमर उजाला के साथ जुड़े। अमर उजाला में जूनियर सब एडिटर रहते गढ़मुक्तेश्वर तहसील इंचार्ज बनें। 2012 तक वहीं पर लगातार काम किया। एक जनवरी 2013 को हिन्दुस्तान बरेली में ज्वाइन किया और फिर लखीमपुर जिले में ब्यूरो इंचार्ज बनें। 24 फरवरी 2014 को बदायूं जिले में जिम्मेदारी दी गई। अक्तूबर 2014 से हापुड़ ब्यूरो की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
बीएससी बायोलॉजी के साथ-साथ बीए और राजनीति विज्ञान में एमए उत्तीर्ण।
कार्य और लक्ष्य
कई मामलों में उन्होंने अनेक एक्सक्लूसिव स्टोरी ब्रेक की हैं। मुलित का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता के साथ सटीक सूचना देने पर केंद्रित है। इसी को केंद्रित करते हुए उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


