हिमांशु कुमार ने संभाला, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबधंक सहकारिता का कार्यभार

हिन्दुस्तान, हापुड़
Follow us on Google News
share

- बरेली मंडल से स्थानांतरित होकर हापुड़ पहुंचे हिमांशु कुमार, संभाला सहकारिता विभाग का कार्यभारपूर्व में जनपद में तैनात सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक

हिमांशु कुमार ने संभाला, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबधंक सहकारिता का कार्यभार

गुरुवार को सहकारिता विभाग में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत जनपद में नए सहायक आयुक्त एवं सहायक निबधंक सहकारिता ने कार्यभार ग्रहण किया हैं। पूर्व में जनपद में तैनात सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता प्रेम शंकर का स्थानातरण जनपद श्रावस्ती कर दिया हैं। वही बरेली मंडल के क्षेत्रीय सहायक आयुक्त निबंधक सहकारिता हिमांशु कुमार का स्थानांतरण जनपद हापुड़ में किया गया हैं। इस दौरान उन्होंने 3 जुन को पूर्वन्ह जनपद हापुड़ में अपने पद का कार्यभार ग्रहण कर लिया हैं। इस दौरान जनपद के बी-पैक्स सचिव, सहायक विकास अधिकारी सहकारिता, अपर जिला सहकारी अधिकारी, सहकारिता विभाग के कर्मचारी, इफको के क्षेत्रीय प्रबंधक तथा पीसीएफ के जिला प्रबंधक सहित विभाग के अनेक अधिकारी एवं कर्मचारियों ने नए अधिकारी का स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।------------

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।