हाईटेंशन लाइन की चिंगारी से गेंहू की फसल में लगी आग
Hapur News - ढीकरी गांव में हाईटेंशन लाइन के तार आपस में टकराने से गेहूं की फसल में आग लग गई। मजदूरों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन दमकल विभाग की गाड़ी देर से पहुंचने के कारण फसल जलकर राख हो गई। अब किसान प्रशासन से मुआवजे की मांग कर रहे हैं।
थाना क्षेत्र के ढीकरी गांव में खेतो के उपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन के तार अचानक आपस में टकरा गए। जिससे तारों की चिंगारी गेहू की खड़ी फसल पर आ गिर गई। जिससे गेंहू की फसल में भीषण आग लग गई। आग लगते ही आसपास काम करें मजदूरों में अफरा तफरी मच गई। इसी बीच लोगों ने आग पर काबू करने का प्रयास किया लेकिन सफलता नही मिली। इसके बाद लोगों ने घटना की सूचना तत्काल दमकल विभाग को दी गई। लेकिन विभाग की गाड़ी घंटो तक नही पहुंचने के कारण गेंहू की फसल जलकर राख हो गई। इस घटना से ग्रामीणों में काफी आक्रोश है।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव ढीकरी निवासी विनीत ने बताया कि , गांव के बाहर उनका खेत है, जो कि उसमे गेंहू की फसल काटने का कार्य चल रहा है। खेतों के उपर से गुजर रही हाईटेंशन लाईन में शुक्रवार की दोपहर अचानक चिंगारी उठ गई। देखते ही देखते चिंगारी गेंहू की फसल में आ गिरी। जिससे खेतों में काम कर रहें मजदूरों में अफरा तफरी मच गई। घटना के बाद मजदूरों ने आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी। लेकिन काफी देर तक भी विभाग से कोई गाड़ी नही आई। विभाग की इस लापरवाही के कारण गेंहू की फसल सारी जलकर खाक हो गई।--------किसानों ने प्रशासन से की मुआवजे की मांगक्षेत्र के किसानों ने पीड़ित किसान को प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। पीड़ित की साल भर की मेहनत दस मिनट में जलकर राख हो गई। अगर समय रहते दमकल विभाग की गाड़ी आ जाती तो आग पर जल्द काबू पाया जा सकता था। विभाग की इस लापरवाही के कारण ग्रामीणों में रोष व्यप्त है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


