चिंगारी से गेहूं की फसल में लगी आग, लाखों का नुकसान
किसानों ने किसी तरह आग पर पाया काबूकोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र के ग्राम दादरी में हाईटेंशन लाइन से निकली चिंगारी के कारण गेहूं की फसल में आग लग गई। आ

कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र के ग्राम दादरी में हाईटेंशन लाइन से निकली चिंगारी के कारण गेहूं की फसल में आग लग गई। आग लगने से लाखों रुपये की फसल बर्बाद हो गई। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। ग्रामीणों ने पीड़ित किसान को मुआवजा दिलाने की मांग की है। गर्मी बढ़ने के साथ साथ फसलों में आग लगने की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। सोमवार को ग्राम दादरी निवासी सत्यबीर के खेत में अचानक हाईटेंशन लाइन से निकली चिंगारी के कारण आग लग गई। आग लगते ही मौके पर अफरा तफरी मच गई। आनन फानन में आसपास के किसान तुरंत मौके पर पहुंचे और आग पर पानी और मिट्टी डालकर काबू पाने का प्रयास करते हुए दमकल केंद्र पर सूचना दी गई।
सूचना मिलने पर दमकल की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आग पर काबू पा लिया गया। आग लगने से किसान की करीब पांच बीघे से अधिक फसल जलकर राख हो गई। जिससे उसे लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने इस तरह की दुर्घटनाएं रोकने की और पीड़ित किसान को मुआवजा दिलाने की मांग की है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


