
ढाई घंटे बारिश सड़कों पर भरा पानी, आम जनता परेशान
Hapur News - रविवार को हुई ढाई घंटे की बारिश में नगर की सड़कों पर पानी भर गया, जिससे गांधी बाजार, जवाहर बाजार और अन्य स्थानों पर जलभराव हुआ। स्थानीय निवासियों ने नालों की सफाई न होने के कारण परेशानी का सामना किया।...
ढाई घंटे की बारिश में नगर की सड़कों पर पानी भर गया। इस दौरान गांधी बाजार, जवाहर बाजार, घास मंडी तिराहा, रेलवे रोड समेत अन्य स्थानों पर जलभराव हो गया। जिससे दो पहिया वाहन चालक समेत पैदल चलने वालों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय निवासियों ने कहा कि रविवार की दोपहर को मौसम ने अचानक करवट बदल ली। थोड़ी बूंदा बांदी शुरू होने के साथ तेज बारिश शुरू हो गई। जिससे नगर की जनता को गर्मी से राहत मिली, वहीं जलभराव ने परेशानी बढ़ा दी। कई स्थानों पर दुकानों के अंदर गंदा पानी भर गया। जिससे सामान खराब हो गया।
दुकानदारों ने जल्द ही सामान को उठाकर उचित स्थान पर रख दिया। विपुल बंसल, जैन बहादुर, आबिद, सुहैल ने बताया कि नालों की सफाई नहीं होने के कारण थोड़ी ही बारिश में जलभराव की समस्या से जूझना पड़ता है। वहीं नालियों के चौक होने के कारण गली मोहल्लों में भी जलभराव की समस्या से परेशान होना पड़ता है। उन्होंने बताया कि नगर पालिका मानसून से पूर्व नालों की सफाई करने का दावा करती है, लेकिन कुछ देर की बारिश नगर पालिका के दावों की पोल खोल देती है। जिसका खामियाजा नगर की जनता को भुगतना पड़ता है। कोतवाली में भी भरा गंदा पानी रविवार को हुई बारिश से जहां नगर की जनता को गर्मी से राहत मिली, वहीं जलभराव की समस्या लोगों के लिए अभिशाप बन गया। गांधी बाजार में जलभराव होने के कारण नालियों का गंदा पानी कोतवाली में भी भर गया। जिससे पुलिस कर्मियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। वर्जन----------- नियमित रूप से नालों की सफाई लगातार जारी है। जलभराव की समस्या दूर करने के लिए प्लान तैयार किया जा रहा है। जल्द ही जलभराव की समस्या से जनता को निजात दिलाई जाएगी। इंद्रपाल सिंह, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद, पिलखुवा

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




