Hapur News: स्वास्थ्य टीमों ने संचारी रोगों से बचाव के तरीके बताएं

हिन्दुस्तान, हापुड़
Follow us on Google News
share

Hapur News: जनपद हापुड़ में संचारी रोग नियंत्रण माह के तहत गुरूवार को स्वास्थ्य टीमों ने जगह जगह जाकर संचारी रोगों से रोकथाम के लिए जागरूकता फैलाई। यह अभियान पूरे

Hapur News: स्वास्थ्य टीमों ने संचारी रोगों से बचाव के तरीके बताएं

Hapur News: जनपद हापुड़ में संचारी रोग नियंत्रण माह के तहत गुरूवार को स्वास्थ्य टीमों ने जगह जगह जाकर संचारी रोगों से रोकथाम के लिए जागरूकता फैलाई। यह अभियान पूरे एक माह चलेगा। इसमें संचारी रोगों से बचाव के रोकथाम किए जाएंगे। बीते बुधवार सुबह संचारी रोग नियंत्रण माह का शुभारंभ हुआ था। अब स्वास्थ्य टीमों ने जिले में जगह-जगह संचारी रोगों से रोकथाम के लिए मीटिंग आयोजित करनी शुरू कर दी हैं। गुरूवार को जिले में विभिन्न स्थानों पर गतिविधियां कराई गई। जिसमें बीमारियों से बचाव के तरीके बताये गए। सीएमओ डॉ.किशोर कुमार आहुजा ने बताया कि संचारी रोग नियंत्रण माह चल रहा है।

यह अभियान एक माह तक चलेगा। इसमें डेंगू, मलेरिया से रोकथाम के प्रबंध किए जाएंगे। मच्छरों का लार्वा नष्ट करने के लिए पूरे जिले में अभियान चलाया जायेगा। जहां लार्वा मिलेगा उसे दवाईयों का छिड़काव करके नष्ट किया जायेगा। जिला मलेरिया अधिकारी सतेंद्र कुमार ने बताया कि संचारी रोग नियंत्रण माह के बीच में 11 जुलाई से दस्तक अभियान चलेगा। इसमें घर घर जाकर टीमें डेंगू, मलेरिया, बुखार के मरीज खोजेंगी। जो मरीज मिलेंगी उन्हें नजदीक के सरकारी अस्पतालों से उपचार शुरू होगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।