स्वास्थ्य अधिकारियों ने आरोग्य मेले का किया निरीक्षण, दिए निर्देश

Apr 06, 2026 12:30 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हापुड़
share

Hapur News - -30 पीएचसी में लगा स्वास्थ्य मेला, मेले में आवश्यक दिशा निर्देश दिए इस दौरान उन्होंने व्यवस्थाओं को जांचा और आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए। वहीं, स्वा

स्वास्थ्य अधिकारियों ने आरोग्य मेले का किया निरीक्षण, दिए निर्देश

जिले के 30 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में लगे स्वास्थ्य मेलों का स्वास्थ्य अधिकारियों ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने व्यवस्थाओं को जांचा और आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए। वहीं, स्वास्थ्य मेले में मरीजों की भीड़ रही।रविवार को 30 सरकारी अस्पतालों में आरोग्य स्वास्थ्य मेला लगा। इस दौरान मेले में मरीजों की भीड़ उमड़ गई। मेले में कुल 978 मरीज पहुंचे। इनमें बुखार, नजला, जुकाम, खांसी के 143 मरीजों को दवाईयां मिलीं। मेले में चिकित्सकों ने मरीजों को आवश्यक टिप्स दिए। मेले में विशेषज्ञ चिकित्सकों की ड्यूटी लगाई गई, लेकिन वह ड्यूटी से गैरहाजिर रहे। मेले में डिप्टी सीएमओ डॉ.नवीन, डॉ महेश कुमार ने स्वास्थ्य मेलों का औचक निरीक्षण किया।

उन्होंने व्यवस्थाओं को जांचकर निर्देशित किया।-सीएमओ का कथनसरकारी अस्पतालों में लगने वाले स्वास्थ्य मेलों की प्रत्येक संडे में अधिकारियों द्वारा जांच कराई जाती है। जांच में जो चिकित्सक और कर्मचारी गैरहाजिर मिलते हैं उनके खिलाफ कार्रवाई की जाती है। आगे भी औचक निरीक्षण जारी रहेंगे।-डॉ.वेदप्रकाश, सीएमओ हापुड़

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।