स्वास्थ्य मेले में बुखार-खांसी के पहुंचे 180 मरीज, विशेषज्ञ रहे गैरहाजिर
Hapur News - स्वास्थ्य मेले में बुखार-खांसी के पहुंचे 180 मरीज, विशेषज्ञ रहे गैरहाजिर

जनपद हापुड़ के 30 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में रविवार को जन आरोग्य स्वास्थ्य मेला लगाया गया। इसमें बुखार, नजला, जुकाम, खांसी के 180 मरीजों को उपचार मिला। मेले में आयुष्मान भारत के 29 कार्ड भी बनाए गए। वहीं, एसीएमओ, डिप्टी सीएमओ ने मेले में निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को जांचा। प्रत्येक रविवार को जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में जन आरोग्य स्वास्थ्य मेला लगता है। इनमें सभी बीमारियों के मरीजों को उपचार मिलता है और मेले में आयुष्मान के कार्ड भी बनाये जाते हैं। इसी कड़ी में सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य मेला लगाया गया। मेले में सभी बीमारियों के 1176 मरीजों को उपचार मिला।
इनमें 180 बुखार, नजला, जुकाम, खांसी के मरीज रहे। सभी को दवाईयां एवं चिकित्सकों ने आवश्यक टिप्स दिए। मेले में विशेषज्ञ चिकित्सक गैरहाजिर रहे। जिस कारण मरीजों को परेशानी हुई। मेले में आयुष्मान भारत के 25 कार्ड भी बनाये गए हैं। -सीएमओ का कथन प्रत्येक संडे में स्वास्थ्य मेले में उपलब्ध सुविधाओं का मरीजों को लाभ उठाना चाहिए। जो विशेषज्ञ चिकित्सक मेले की ड्यूटी में गैरहाजिर चल रहे हैं उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी। वह खुद एवं सभी स्वास्थ्य अधिकारी मेले का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को लगातार जांच रहे हैं। -डॉ.सुनील त्यागी, सीएमओ हापुड़
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



