Hindi NewsUttar-pradesh NewsHapur NewsHealth Department Takes Action After Viral Video of Woman s Surgery
निजी अस्पताल की ओटी और लेबर रूम पर सील लगाई

निजी अस्पताल की ओटी और लेबर रूम पर सील लगाई

संक्षेप:

Hapur News - निजी अस्पताल की ओटी और लेबर रूम पर सील लगाई

Sat, 6 Sep 2025 06:56 PMNewswrap हिन्दुस्तान, हापुड़
share Share
Follow Us on

महिला मरीज के पेट पर टांके लगाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई कर दी है। सीएमओ के आदेश पर एसीएमओ ने धौलाना के एक निजी अस्पताल में छापा मारा। उन्होंने अस्पताल की ओटी और लेबर रूम को सील कर दिया। साथ ही अस्पताल को नोटिस भी जारी किया। कार्रवाई से हड़कंप मच गया। शुक्रवार को एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई। जिसमें महिला की डिलीवरी के बाद पेट में टांके लगाये जा रहे हैं। इलाज में घोर लापरवाही बरती जा रही है। यह वायरल वीडियो धौलाना के एक निजी अस्पताल से जुड़ी बताई गई।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

जिसका सीएमओ डॉ सुनील त्यागी ने संज्ञान लिया और कार्रवाई के आदेश दिए। एसीएमओ डॉ नवीन ने तुरंत टीम के साथ धौलाना पहुंचकर अस्पताल में छापा मारा। उन्होंने जांच पड़ताल की और अस्पताल की ओटी एवं लेबर रूम पर सील लगा दी। अस्पताल को नोटिस भी जारी किया गया। सीएमओ डॉ सुनील त्यागी ने बताया कि मरीजों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ नहीं होने दिया जायेगा। वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर अस्पताल की ओटी एवं लेबर रूम पर सील लगा दी गई है। वीडियो में जो टांके लगा रहा था। उसका भी पता किया जा रहा है। -अस्पताल को नोटिस भी जारी किया हापुड़। वायरल वीडियो होने के बाद सीएमओ गंभीर हैं। उन्होंने धौलाना के निजी अस्पताल की ओटी और लेबर रूम सील करा दिया है। अस्पताल को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है। आगे नोटिस के जबाव के आधार पर कार्रवाई होगी।