
दहपा में मिला डेंगू-मलेरिया का लार्वा, किया नष्ट
Hapur News - हापुड़ के स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू और मलेरिया के मामलों को लेकर सतर्कता बरतनी शुरू कर दी है। स्वास्थ्य टीमें जगह-जगह लार्वा नष्ट करने के लिए सक्रिय हैं। जिले में अब तक 16 डेंगू के मामले सामने आए हैं और...
हापुड़। जनपद का स्वास्थ्य विभाग डेंगू और मलेरिया को लेकर सतर्क है। जगह-जगह लार्वा नष्ट करने के लिए स्वास्थ्य टीमें पहुंच रही हैं। मंगलवार को दहपा में स्वास्थ्य टीमें पहुंची और लार्वा को नष्ट किया। डेंगू के जिले में अब तक 16 केस मिल चुके हैं। वहीं, बुखार के मरीजों की अस्पताल में भीड़ उमड़ रही है। बदलते मौसम में जनपद में बुखार का कहर बढ़ता जा रहा है। यहां जिले के अस्पतालों की ओपीडी में बुखार के सबसे अधिक मरीज पहुंच रहे हैं। डेंगू, मलेरिया भी खूब दम भर रहा है। मंगलवार को सीएमओ के निर्देश पर गांव दहपा में स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची और गांव में लार्वा नष्ट करने के लिए अभियान चलाया।
टीम को कई स्थानों पर डेंगू, मलेरिया का लार्वा मिला। जिसे तुरंत नष्ट किया गया। इसके अलावा सर्वे कर बुखार के मरीज खोजें गए। -दो अस्पतालों की ओपीडी में दो हजार मरीज, इनमें ज्यादातर बुखार के मरीज हापुड़। गढ़ रोड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और जिला अस्पताल हापुड़ की ओपीडी में रोजाना मरीजों की ओपीडी दो हजार के आसपास पहुंच रही है। इनमें ज्यादातर मरीज बुखार के उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। सभी मरीजों को दवाईयां दी जा रही हैं। -जिले में डेंगू के मरीजों की स्थिति वर्ष डेंगू मरीजों की संख्या 2023-------------227 2024--------------130 2025-------------अब तक 16 मरीज -बीमारियों से रोकथाम के लिए साफ सफाई रखें:सीएमओ डेंगू, मलेरिया को लेकर स्वास्थ्य टीमें अलर्ट हैं। जगह जगह टीमें लार्वा नष्ट करने के लिए पहुंच रही हैं। बुखार के मरीज ओपीडी में बढ़ रहे हैं। अस्पतालों में दवाईयों की कोई कमी नहीं है। मच्छर जनित बीमारियों से रोकथाम के लिए घरों के आसपास साफ सफाई रखें। -डॉ सुनील त्यागी, सीएमओ हापुड़

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




