Hindi NewsUttar-pradesh NewsHapur NewsHead Constable Rajiv Kumar Dies After Illness Honored with Military Funeral
बीमारी के चलते हैड कांस्टेबल की हुई मौत

बीमारी के चलते हैड कांस्टेबल की हुई मौत

संक्षेप:

Hapur News - कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जटपुरा निवासी हैड कांस्टेबल राजीव कुमार की बीमारी के चलते दिल्ली के मैक्स अस्पताल में उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। वह पिछले 8 महीने से लीवर की बीमारी से पीड़ित थे। उनका अंतिम संस्कार सैन्य सम्मान के साथ किया गया, जिसमें गांव में शोक की लहर दौड़ी।

Nov 10, 2025 03:19 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हापुड़
share Share
Follow Us on

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जटपुरा निवासी हैड कांस्टेबल राजीव कुमार की बीमारी के चलते उपचार के दौरान मौत हो गई। वह बिजनौर जनपद में तैनात थे। पिछले करीब आठ माह से वह लीवर की बीमारी से पीड़ित थे। नम आंखों के बीच सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। ग्राम जटपुरा निवासी राजीव कुमार जनपद बिजनौर के थाना बड़ापुर में हैड कांस्टेबल के पद पर तैनात थे। तबीयत बिगड़ने पर उन्हें दिल्ली के मैक्स अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। राजीव कुमार की मौत की सूचना मिलते ही परिजन में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

मृतक के परिवार में पत्नी रेखा, पुत्र राज (23 वर्ष) और पुत्री शगुन (24 वर्ष) हैं। परिजनों ने बताया कि राजीव कुमार अपनी ड्यूटी के साथ परिवार के प्रति भी बेहद जिम्मेदार थे। गांव में अंतिम संस्कार के दौरान ग्रामीणों और पुलिसकर्मियों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी। सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।