Hapur News: घर में घुसकर महिला के साथ मारपीट कर किया घायल
Hapur News: कोतवाली हापुड़ की एक महिला ने आठ नामजद और अज्ञात के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट करने और कपड़े फाड़ने का आरोपी बनाया है। पीड़िता ने पड़ोसी से जनरेटर बंद करने की गुहार लगाई, जिसके बाद विवाद हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Hapur News: कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला ने आठ नामजद और अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें पीडिता के साथ घर में घुसकर मारपीट कर कपड़े फाड़ने का आरोप लगाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें बताया गया कि 14 अगस्त की रात को वह अपने घर पर अकेली थी। उसके पति सिद्धार्थ नगर में नौकरी करते है । पीड़िता के घर के सामने पड़ोसी द्वारा जनरेटर चलाया हुआ था । जिस कारण अत्याधिक शोर शराबा व उसका समस्त धुंआ पीड़ित के घर आ रहा था।
इस कारण उसे काफी असुविधा हो रही थी। पीड़िता ने आरोपी की पत्नी से जनरेटर बंद करने का अनुरोध किया, लेकिन आरोपी दंपती ने गाली गलौच शुरू कर दी । आरोपियों ने अपने अन्य परिजनों को मौके पर बुला लिया। आरोपियों ने पीड़िता के घर में घुसकर मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़िता की लज्जा भंग करते हुए कपडे भी फाड दिए और धमकी दी। पीड़िता ने 112 नंबर पर काॅल की तो पुलिस मौके पर आई और दोनों पक्षों में समझौता करा दिया। अगले दिन आरोपियों ने मारपीट कर दी। पहले भी आरोपी उसके साथ गाली गलौज, मारपीट, घर का रैम्प तोड़ कर नाली का पानी भी रोक दिया था। आरोपी पीड़िता के साथ कोई भी संगीन वारदात कर सकते हैं।कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनीष चौहान ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच में जो भी दोषी पाया गया उसकेे खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।


