हापुड़ : सिपाही ने पत्नी के साथ की मारपीट, दहेज भी मांगा

Newswrap हिन्दुस्तान, हापुड़
share

Hapur News - हापुड़ में एक महिला ने दहेज में कार और पांच लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर ससुराल पक्ष के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। आरोप है कि पति ने उसकी पिटाई की और देवर ने दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला ने महिला थाने में शिकायत की और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हापुड़ : सिपाही ने पत्नी के साथ की मारपीट, दहेज भी मांगा

हापुड़। दहेज में कार और पांच लाख रुपये की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता के साथ ससुराल पक्ष के लोगों ने मारपीट कर गला दबाकर हत्या करने का प्रयास किया। आरोप है कि देवर ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास भी किया। जब पीड़िता ने अपने सिपाही पति को इसकी जानकारी दी तो उसने पीड़िता के साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया। अब पीड़िता ने महिला थाने में आरोपी सिपाही पति समेत ससुराल पक्ष के सात लोगों खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने महिला थाने में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी शादी 20 फरवरी 2025 को यूपी पुलिस में तैनात सिपाही कर्मजीत के साथ धूमधाम के साथ हुई थी।

उसके पति आगरा में तैनात है। शादी में मिले दान-दहेज से उसका पति कर्मजीत, ससुर सुंदर, सास सुविता, देवर कृष्ण, जेठ प्रेमजीत, नन्द सोनिका और मोनिका खुश नहीं थे। सभी लोग एक कार और पांच लाख रुपये की मांग को लेकर उसके साथ आए दिन उत्पीड़न करते। पीड़िता अपना वैवाहिक जीवन को बचाने के लिए सब कुछ सहन करती रही। ससुराल पक्ष के लोगों ने उसका गला दबाकर उसकी जान लेने का भी प्रयास कियाा।पीड़ित महिला का आरोप है कि उसका देवर उस पर गलत निगाह रखता है और जब उसके पति ड्यूटी पर चले जाते तो वह कमरे में घुस अाता और अश्लील हरकत करता था। 20 सितंबर को उसके ससुरालियां किसी काम से बाहर गए थे। मौका देखकर उसका देवर कृष्ण जबरन कमरे में घुस आया और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। 14 अक्टूबर को जब उसका पति घर आया तो उसने देवर की करतूत के बारे में जानकारी दी। जिसके बाद पति ने ससुरालियों के साथ मिलकर उसके साथ बेरहमी से मारपीट करते हुए उसे घायल कर दिया।इस बात की जानकारी पीड़िता ने अपने मायके पक्ष के लोगों को दी। जिसके बाद मायके पक्ष के लोग ससुराल आए तो उनके साथ भी आरोपियों ने गाली-गलैच करते हुए मारपीट कर दी। महिला थाना पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर पति कर्मजीत, ससुर सुन्दर, सास सुविता, देवर कृष्ण, जेठ प्रेमजीत, ननद सोनिका अौर मोनिका के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। महिला थाना पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है, जांच में जो भी दोषी पाया गया उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।