हापुड़ का पारा गिरा, मगर तल्ख धूप में झुलसा बदन

हिन्दुस्तान, हापुड़
Follow us on Google News
share

हापुड़ का मौसम अचानक बदल गया है। तेज हवाओं के चलते मंगलवार को तापमान तीन डिग्री सेल्सियस लुढ़ककर 39 डिग्री तक पहुंच गया। हालांकि, दोपहर की गर्मी से लोग परेशान रहे। पिछले सप्ताह से जारी गर्मी ने जन जीवन अस्तव्यस्त कर दिया था। तेज हवाओं के कारण बिजली सप्लाई भी बाधित हुई, लेकिन रात में सुधार किया गया।

हापुड़ का पारा गिरा, मगर तल्ख धूप में झुलसा बदन

हापुड़ का मौसम सोमवार की शाम अचानक बदल गया। तेज रफ्तार से चली हवाओं की वजह से मंगलवार को तापमान करीब तीन डिग्री सेल्सियस लुढ़क गया। लेकिन दोपहर की तल्ख धूप ने लोगों को खूब परेशान किया। घर से बाहर निकलते ही तल्ख धूप ने शरीर झुलसा दिया, इससे लोगों को खासा परेशानियों का सामना करना पड़ा।पिछले एक सप्ताह से हापुड़ में भीषण गर्मी पड़ रही है। सूरज की तल्ख किरणों और गर्म हवाओं के थपेड़ों से जन जीवन पूरी तरह अस्तव्यस्त हो गया। इसकी वजह से तापमान में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही थी और सोमवार को अधिकतम तापमान 42 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था।

लेकिन सोमवार की रात अचानक मौसम ने करवट बदल ली। आसमान में हल्के बादल छा गए और तेज रफ्तार से हवाएं चलने लगी।करीब 25 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चली हवाओं ने लोगों को गर्मी से कुछ राहत दी। मंगलवार को अधिकतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस लुढ़कर 39 और न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस लुढ़कर 25 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। ऐसे में छांव में लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली रही, लेकिन दोपहर की तल्ख धूप में घर से बाहर निकलने वाले लोगों का हाल बेहाल हो गया। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लोग धूप से बचने के लिए छांव की तलाश करते रहे, जबकि महिलाएं छाता व मुंह पर चुन्नी का ढाटा बांधकर निकली, ताकि तेज धूप से बचा जा सकें। हालांकि मौसम विभाग ने इस सप्ताह तापमान ओर ज्यादा लुढ़कने की संभावना जताई है, इससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।---------------------------------तेज हवाओं के झोंकों से बिजली हुई गुल:हापुड़ में सोमवार की रात तेज रफ्तार से हवाएं चलने लगी, इससे कई जगह बिजली लाइनों में फाल्ट हो गया। ऐसे में रात करीब एक बजे तक कई फीडरों की सप्लाई बाधित रही। जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। हालांकि विभाग ने रात में ही फाल्ट दुरूस्त कराकर सप्लाई को बहाल कर दिया था।

Mulit Tyagi

लेखक के बारे में

Mulit Tyagi

मुलित त्यागी पिछले 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में हिन्दुस्तान हापुड़ में ब्यूरो इंचार्ज पर काम कर रहे हैं।

परिचय एवं अनुभव
मुलित त्यागी भारतीय मीडिया जगत का प्रतिष्ठित नाम हैं जिन्हें पत्रकारिता में 23 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान में (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) हापुड़ ब्यूरो में इंचार्ज हैं। 2007 में गढ़मुक्तेश्वर में भूख से मौत प्रकरण में 44 दिनों तक विशेष खबरें की जिससे जरिए उन्हें पत्रकारिता में मजबूत पहचान मिली। भूख से गरीब की मौत, लखीमपुर में बाढ़ का दंश, बदायूं में दो बहनों की लाश पेड़ पर लटकाना, हापुड़ में अरबों रुपये कीमत की सेना की भूमि पर अवैध कब्जे पर बड़ी कार्रवाई जैसी खबरों का मुलित ने ब्रेक किया है।

कॅरियर का सफर
मुलित त्यागी ने अपने कॅरियर की शुरुआत 2002 में दैनिक जागरण समाचार पत्र से की। यहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2003 में अमर उजाला के साथ जुड़े। अमर उजाला में जूनियर सब एडिटर रहते गढ़मुक्तेश्वर तहसील इंचार्ज बनें। 2012 तक वहीं पर लगातार काम किया। एक जनवरी 2013 को हिन्दुस्तान बरेली में ज्वाइन किया और फिर लखीमपुर जिले में ब्यूरो इंचार्ज बनें। 24 फरवरी 2014 को बदायूं जिले में जिम्मेदारी दी गई। अक्तूबर 2014 से हापुड़ ब्यूरो की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
बीएससी बायोलॉजी के साथ-साथ बीए और राजनीति विज्ञान में एमए उत्तीर्ण।

कार्य और लक्ष्य
कई मामलों में उन्होंने अनेक एक्सक्लूसिव स्टोरी ब्रेक की हैं। मुलित का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता के साथ सटीक सूचना देने पर केंद्रित है। इसी को केंद्रित करते हुए उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।