Hindi NewsUttar-pradesh NewsHapur NewsHapur Weather Update Rain and Cold Wave Impact Daily Life
 बारिश से बढ़ी ठंड, शीतलहर ने छुड़ाई कंपकंपी

बारिश से बढ़ी ठंड, शीतलहर ने छुड़ाई कंपकंपी

संक्षेप:

Hapur News - हापुड़ में मंगलवार सुबह मौसम ने करवट ली, जिसमें रिमझिम बारिश और ठंडी हवाएं शामिल थीं। लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ा और बाजारों में चहल-पहल कम रही। बारिश के कारण कच्चे रास्तों पर कीचड़ फैल गया, जिससे आवागमन बाधित हुआ। अधिकतम तापमान 18 और न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस रहा।

Jan 28, 2026 01:01 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हापुड़
share Share
Follow Us on

हापुड़। हापुड़ में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मंगलवार सुबह आसमान में बादल छाने के साथ रिमझिम बारिश शुरू हो गई। कभी तेज तो कभी रिमझिम बारिश होती रही। बारिश के साथ शीतलहर चलने से लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ा। जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बाजार व सड़कों पर भी चहल पहल आम दिनों के मुकाबले कम रही। दो दिन से हापुड़ का मौसम साफ था। दिन में तेज धूप खिल रही थी, जिससे लोगों को ठंड से राहत मिल रही थी। मंगलवार सुबह भी धूप खिली, लेकिन अचानक कुछ ही देर में बादलों ने आसमान को अपनी आगोश में ले लिया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सुबह 11 बजे से रिमझिम बारिश होने लगी, इसके बाद कभी तेज तो कभी रिमझिम बारिश होती रही। यहीं सिलसिला दिनभर जारी रही। बारिश के साथ ठंडी हवाएं चलने से लोगों को कड़ाके की ठंड झेलनी पड़़ी। घर से बाहर निकलते ही लोग कांपने को मजबूर हो गए। ऐसे में लोगों ने अलाव जलाकर व रूम हीटर के माध्यम से ठंड से राहत पाने का प्रयास किया। उधर बारिश की वजह से बाजारों व सड़कों पर चहल पहले काफी कम रही। लोगों ने अपने घरों में कैद रहना ही उचित समझा। मजबूरन घर से बाहर निकलने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ठंड के साथ लोग बारिश से भी दूबकते नजर आए। वहीं मंगलवार को हापुड़ का अधिकतम तापमान 18 और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। ------------------------------------------------ सड़कों पर पसरी कीचड़, आवागमन हुआ बाधित दिनभर कभी तेज तो कभी रिमझिम बारिश की वजह से कच्चे रास्तों पर कीचड़ पसर गई, जिससे लोगों का आवागमन बाधित हुआ। ऐसे में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। उधर नीचले रास्तों पर स्थित कालोनियों में जलभराव हो गया।