झमाझम बारिश से हापुड़ का मौसम सुहाना, गर्मी से राहत

Newswrap हिन्दुस्तान, हापुड़
share

Hapur News - - सुबह से तेज धूप छाने के बाद शाम को आसमान में छाए बादल, तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश से लोगों को मिली गर्मी से राहत

झमाझम बारिश से हापुड़ का मौसम सुहाना, गर्मी से राहत

पिछले दो दिन से हापुड़ का मौसम पल-पल करवट बदल रहा है। शनिवार को दिनभर तेज धूप के बाद शाम को आसमान में काले बादल छा गए। तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश होने लगी। करीब दस मिनट की बारिश से मौसम सुहाना हो गया और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। हालांकि दस मिनट की बारिश में ही कुछ सड़कों पर जलभराव हो गया, जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इस बार मई महीने में आसमान से आफत बरस रही थी। चिलचिलाती धूप और गर्म हवाओं के थपेड़ों ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया था। दोपहर के समय घर से बाहर निकलते ही लोगों का हलक सूखने लग रहा था, जबकि तल्ख धूप शरीर झुलसा रही थी।

लेकिन गुरूवार की रात मौसम ने करवट बदल ली, तेज हवाओं के साथ बारिश होने से लोगों को काफी राहत मिली थी। हालांकि शुक्रवार के बाद शनिवार को सुबह से ही मौसम साफ था, जिस कारण दिन में तेज धूप खिली। ऐसे में लोगों को तेज धूप के साथ उमस का सामना करना पड़ा। जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।लेकिन शाम को धीरे-धीरे आसमान में घने काले बादल छाने लगे। उम्मीद थी कि बादल गजर के साथ झमाझम बरसेंगे, लेकिन तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हुई। लेकिन दस मिनट बाद ही बारिश थम गई, लेकिन ठंडी हवाएं चलती रही। जिससे मौसम सुहाना हो गया और लोगों को गर्मी से राहत मिली। तीन दिन पहले हापुड़ का अधिकतम तापमान 42 से 43 डिग्री सेल्सियस के पास था, लेकिन बारिश के बाद हापुड़ का अधिकतम तापमान सात डिग्री लुढ़कर 36 और न्यूनतम तापमान छह डिग्री लुढ़कर 24 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।