अधिवक्ता परिषद ब्रज की धौलाना तहसील इकाई का गठन

Newswrap हिन्दुस्तान, हापुड़
Follow us on Google News
share

, अमरपाल सिंह बने संयोजकशुक्रवार को तहसील परिसर में अधिवक्ता परिषद ब्रज प्रांत की हापुड़ इकाई द्वारा बैठक एवं प्रवास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बैठक

अधिवक्ता परिषद ब्रज की धौलाना तहसील इकाई का गठन

शुक्रवार को तहसील परिसर में अधिवक्ता परिषद ब्रज प्रांत की हापुड़ इकाई द्वारा बैठक एवं प्रवास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बैठक में संगठन के विस्तार, कार्यप्रणाली और सदस्यता अभियान को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही नई जिम्मेदारियों की घोषणा करते हुए संगठन को और मजबूत बनाने पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि अधिवक्ताओं की समाज और न्याय व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका होती है तथा उन्हें सामाजिक जिम्मेदारियों का निर्वहन भी पूरी निष्ठा से करना चाहिए।बैठक के दौरान ब्रज प्रांत के उपाध्यक्ष सत्यपाल सिंह तोमर ने धौलाना तहसील इकाई के गठन की घोषणा करते हुए अमरपाल सिंह को संयोजक और रनदीप राघव को सह संयोजक नियुक्त किया।

इस अवसर पर संगठन विस्तार के तहत न्याय प्रवाह सदस्यता अभियान भी चलाया गया, जिसके अंतर्गत 25 अधिवक्ताओं को आजीवन सदस्य बनाया गया। इस मौके पर विनोद कुमार सिसोदिया, अभिषेक तोमर, सुमित्र राणा, अमित कुमार राणा, राजीव कुमार शर्मा, संदीप राघव, सुशील चौहान, मोहम्मद अकरम, अनिल यादव, शाकिर खान, राजीव तोमर, पवन कुमार आदि उपस्थित रहें।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।