Hapur News: एसपी हापुड ने धौलाना थाने का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
Hapur News: हापुड़ के एसपी मधुबन कुमार सिंह ने मंगलवार रात धौलाना थाने का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने मिशन शक्ति केंद्र, साइबर हेल्प डेस्क, मालखाना, शस्त्रागार और थाना परिसर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। एसपी ने अभिलेखों का उचित रखरखाव, साफ-सफाई और शिकायतों का प्राथमिकता से निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिसकर्मियों से जिम्मेदारियों का निष्ठा और तत्परता से पालन करने को भी कहा।

Hapur News: धौलाना मंगलवार रात एसपी हापुड़ मधुबन कुमार सिंह ने धौलाना थाने का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर में संचालित विभिन्न व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। एसपी ने मिशन शक्ति केंद्र, साइबर हेल्प डेस्क, मालखाना और शस्त्रागार का निरीक्षण कर वहां रखे अभिलेखों एवं व्यवस्थाओं की जानकारी ली।निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाना परिसर में साफ-सफाई की व्यवस्था भी देखी। उन्होंने संबंधित पुलिसकर्मियों को अभिलेखों का रखरखाव दुरुस्त रखने, थाने में साफ-सफाई बनाए रखने तथा आमजन की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने के निर्देश दिए। साथ ही मिशन शक्ति केंद्र और साइबर हेल्प डेस्क पर आने वाली शिकायतों को गंभीरता से लेकर त्वरित कार्रवाई करने को कहा।एसपी
ने पुलिसकर्मियों को अपनी जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा और तत्परता से निर्वहन करने के निर्देश दिए। इस दौरान एडिशनल एसपी महेश कुमार व सीओ पिलखुवा मनीषा चंद और धौलाना थाना प्रभारी अवनीश कुमार शर्मा सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

