
एक्यूआई 421 से पार एक्यूआई, फेफड़ों में होने लगी दिक्कत
Hapur News - एक्यूआई 421 से पार एक्यूआई, फेफड़ों में होने लगी दिक्कत
हवा की रफ्तार कम होने और बारिश न होने के कारण नवंबर के 15 दिन से हापुड़ की आबोहवा ने लोगों को सांस लेने में दिक्कत कर दी है। लगातार रेड जोन में चल रहे हापुड़ ने अब फेफड़ों पर असर डालना शुरू कर दिया है। जिले के अस्पतालों में खांसी-नजला और बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। खांसी के लिए सरकारी अस्पतालों से एक सप्ताह में 4 हजार से अधिक सिरप चले गए हैं। ग्रेप 3 स्टेज लागू होने के बाद शासन ने गाजियाबाद-नोएडा के साथ साथ हापुड़ में भी डीजल के ऑटो पर रोक लगा दी गई है।
लेकिन धरातल पर ग्रेप 3 की रोक दिखाई नहीं दे रही है। हाईवे किनारे चल रही फैक्ट्रियों की चिमनी का धुआं खुद प्रदूषण के हालात बता रहा है। इसके अलावा जिले में अवैध काम करने वालों के डंफर धूल उड़ा रहे हैं। मिट्टी खनन पर नहीं रोक--- जिले में अवैध ढंग से चल रहा मिट्टी खनन भी प्रदूषण का कारण बन रहा है। हापुड़ से ब्रजघाट तक सड़कों पर मिट्टी के डंफर दौड़ रहे हैं। जिनसे उड़ रही धूल वायुमंडल में रुक रही है। एम 10 का स्तर भी पिछले एक महीने से लगातार खराब चल रहा है। प्रदूषण-----मिनिमयम---औसत---अधिकतम पीएम 2.5----325.0-----421.0------494.0 पीएम 10-----205.0-----351.0-------427 एनओ 2------15------48----------101.0 एनएच 3------6-------7.0----------9.0 एसओ 2-----19.0------42.0--------87.0 ओ 3-------6.0--------60.0--------82.0 सीओ-------52.0-------75.0-------110.0 रेड जोन में हापुड़---- 8 नवंबर--334 9 नवंबर--331 10 नवंबर--324 11 नवंबर--332 12 नवंबर--351 13 नवंबर--360 14 नवंबर--335 15 नवंबर--380 16 नवंबर-376 17 नवंबर--383 18 नवंबर--374 19 नवंबर--378 20 नवंबर--388 21 नवंबर--406 22 नवंबर--378 23 नवंबर--421

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




