Hindi NewsUttar-pradesh NewsHapur NewsHapur Residents to Get Relief as New Water Line Installation Approved
 बोले हापुड़ असर::::8.6 लाख से बिछेगी नई पेयजल लाइन

बोले हापुड़ असर::::8.6 लाख से बिछेगी नई पेयजल लाइन

संक्षेप: Hapur News - कालोनी में 110 एमएम पीवीसी 82 मीटर नई पेयजल लाइन बिछाने का होगा कार्य हापुड़, संवाददाता। नगर के मोहल्ला आवास विकास कालोनी में पेयजल लाइन का

Wed, 5 Nov 2025 01:31 AMNewswrap हिन्दुस्तान, हापुड़
share Share
Follow Us on

बोले हापुड़ असर::: हापुड़। नगर के मोहल्ला आवास विकास कालोनी में पेयजल लाइन का संकट होने से लोगों को बूंद बूंद पानी के लिए तरसना पड़ता है। हिन्दुस्तान ने बोले हापुड़ में स्थानीय लोगों की समस्या को प्राथमिकता से प्रकाशित किया। इसपर नगर पालिका ने नई पेयजल लाइन बिछाने का कार्य कराने का निर्णय लिया है। करीब 82 मीटर पेयजल लाइन बिछाने के लिए पालिका 8.66 लाख रूपए खर्च करेगी। इससे स्थानीय लोगों को काफी राहत मिलेगी। नगर पालिका द्वारा मेरठ रोड स्थित आवास विकास कालोनी में नई पेयजल लाइन बिछाने का कार्य करेगी। इसमें मोनी त्यागी के मकान से पटवारी के मकान तक 110 एमएम पीवीसी 82 मीटर नई पेयजल पाइप लाइन बिछाने का कार्य किया जाएगा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इसपर पालिका द्वारा 8 लाख 6 हजार 690 रूपए का बजट खर्च करेगी। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी संजय कुमार मिश्रा ने बताया कि नगर पालिका की बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पास हो गया है, जल्द ही कालोनी में 82 मीटर की पेयजल लाइन बिछाने का कार्य शुरू कराया जाएगा। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि हिन्दुस्तान ने बोले हापुड़ में कालोनी के लोगों की समस्या को प्राथमिकता से प्रकाशित किया, अब पेयजल लाइन बिछाने के काफी राहत मिलेगी। क्योंकि सबसे ज्यादा गर्मी से सीजन में लोगों को पेयजल संकट उठाना पड़ता था।