
अंतर्जनपदीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश
संक्षेप: Hapur News - तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार, चोरी की सात बाइक बरामद तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार, चोरी की सात बाइक बरामदतीन शातिर अपराधी गिरफ्तार, चोरी की सात बाइक बरामदती
हापुड़ । थाना हापुड़ देहात पुलिस ने अंतर्जनपदीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के तीन शातिर सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से एनसीआर क्षेत्र के विभिन्न जनपदों से चोरी की गई सात बाइक और तीन फर्जी नंबर प्लेट, तमंचा, कारतूस और चाकू बरामद किया गया है। थाना हापुड़ देहात के थाना प्रभारी निरीक्षक पटनीश कुमार ने बताया कि पुलिस टीम संदिग्ध लोगों और वाहनों की सलाई कट के पास चेकिंग कर रही थी। इसी बीच तीन संदिग्ध लोग आते दिखाई दिए पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो वह पुलिस को देख भागने लगे।

पुलिस टीम ने घेराबंदी कर तीनों को दबोच लिया। पूछताछ करने पर पता चला कि तीनों वाहन चोरी करने वाले गिरोह के शातिर सदस्य है। आरोपियों के कब्जे और निशानदेही पर एनसीआर क्षेत्र के विभिन्न जनपदों से चोरी की गई दो सात बाइक, तीन फर्जी नंबर प्लेट, एक तमंचा, चाकू बरामद किया गया है। पकड़े गए आरोपी मवाना रोड नई बस्ती किठौर जनपद मेरठ निवासी दानिश उर्फ समीर, ग्राम भटैल थाना हाफिजपुर निवासी अजय उर्फ बब्बू, बिलाल मस्जिद के पास मोहल्ल वगडान थाना मसूरी जनपद गाजियाबाद निवासी सद्दाम हैं। फर्जी दस्तावेज तैयार कर बेचते थे बाइक थाना प्रभारी पटनीश कुमार ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि वह एनसीआर क्षेत्र के विभिन्न जनपदों में मौका पाकर बाइक चोरी कर लेते थे। चेसिस व इंजन नंबरों से छेड़छाड़ कर फर्जी दस्तावेज तैयार कर लोगों को बेच कर आर्थिक लाभ कमाते थे। शातिर अपराधी हैं पकड़े गए आरोपी थाना प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी शातिर अपराधी है। जिनके खिलाफ जनपद हापुड़, गाजियाबाद, बुलंदशहर, गौतमबुद्धनगर, मेरठ में चोरी व आर्म्स एक्ट आदि अपराधों के करीब पांच दर्जन से अधिक मुकदमें दर्ज हैं। आरोपियों के आपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी की गई तो पता चला कि दानिश उर्फ समीर पर विभिन्न जनपदों में विभिन्न अपराधों में 25 मुकदमें, अजय उर्फ बब्बू पर 21 और सद्दाम के खिलाफ 10 मुकदमें दर्ज हैं। आरोपियों से पूछताछ में महत्वपूर्ण जानकारी मिली है, जिनके बारे में जांच की जा रही है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




