137 संदिग्ध गैस सिलेंडर बरामद कर दो को किया गिरफ्तार

137 संदिग्ध गैस सिलेंडर बरामद कर दो को किया गिरफ्तार

संक्षेप:

Hapur News - थाना हापुड़ देहात, यातायात और पूर्ति विभाग की टीम ने की कार्रवाई, यातायात पुलिस और पूर्ति विभाग की संयुक्त टीम ने अवैध रूप से गैस सिलेंडरों की सप्लाई

Sep 10, 2025 03:26 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हापुड़
share

हापुड़। थाना हापुड़ देहात, यातायात पुलिस और पूर्ति विभाग की संयुक्त टीम ने अवैध रूप से गैस सिलेंडरों की सप्लाई करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर दो पिकअप में भरे 137 गैस सिलेंडर बरामद किए हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना देहात प्रभारी विजय गुप्ता ने बताया कि मंगलवार को यातायात व थाना पुलिस के साथ पूर्ति विभाग की संयुक्त टीम ने गाजियाबाद की ओर से आ रहे दो संदिग्ध पिकअप को बाइपास के निकट चेकिंग के लिए रोका। जांच के दौरान दोनों पिकअप में 137 खाली गैस सिलेंडर मिले।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

जिनमें भारत और इंडेन कंपनी के सिलेंडर शामिल हैं। पुलिस ने पिकअप चालक दिल्ली निवासी करावल नगर के भगत विहार गली नंबर पांच के रामप्रवेश और गाजियाबाद के थाना खोड़ा के मोहल्ला खोड़ा कालोनी के रामगोपाल को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों ने गैस सिलेंडरों से संबंधित कोई वैध परिवहन दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाए। सख्ती से पूछताछ करने पर पता चला कि वह अवैध ढंग से गैस सिलेंडरों की सप्लाई कर रहे थे। वह इन्हें रिफिलिंग कराने के लिए ले जा रहे थे। जिसके बाद इनकी सप्लाई दी जानी थी। पुलिस इस गिरोह से जुड़े अन्य आरोपियों के बारे में जानकारी कर रही है। ताकि, यह पता चल सके कि गैस सिलेंडर कहां से लाए गए और उनकी रिफिलिंग कहां की जानी थी।